फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dadri-Kota bus service will start soon, proposal sent to headquarters

दादरी-कोटा बस सेवा जल्द होगी शुरू, मुख्यालय भेजा प्रस्ताव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Dadri-Kota bus service will start soon, proposal sent to headquarters
चरखी दादरी बस स्टैंड के बूथ पर खड़ीं बसें। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिले से जल्द ही कोटा के लिए सीधी बस सेवा शुरू होने जा रही है। इसके लिए डिपो अधिकारी प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए मुख्यालय भेज चुके हैं। वहां से स्वीकृति और रूट की मंजूरी मिलते ही बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही खाटू श्याम बस का समय भी बदला जाएगा। मौजूदा समयसारिणी में यात्रियों की संख्या कम रह रही है और इसके चलते ही यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

दादरी डिपो के बेडे़ में इस समय 150 बसें हैं। दादरी बस स्टैंड से प्रतिदिन 98 बसों का संचालन होता है। अभी भी जिले से कई लंबे रूटों पर सीधी बस सेवा नहीं है। इनमें कोटा और शिमला शामिल है। कोटा रूट पर बस सेवा का संचालन करने की योजना पर रोडवेज अधिकारी एक माह से काम कर रहे थे। पिछले सप्ताह इसका प्रपोजल मुख्यालय को भेजा जा चुका है। रूट की अनुमति मिलते ही बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, दूसरी और खाटूश्याम रूट पर चलने वाली बस का समय भी जल्द बदल जाएगा। इसमें अगले सप्ताह तक फेरबदल होने की संभावना है। रोडवेज सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से सवारियों की संख्या कम होने के चलते इस रूट पर रिसिट (आमदनी) कम आ रही है। इसके चलते यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को होगा फायदा
कोटा रूट पर बस सेवा शुरू होने से सीधे तौर पर कोचिंग लेने वाले विद्यार्थियों को इसका फायदा होगा। जिले से 300 से अधिक युवा कोटा में कोचिंग ले रहे हैं और सप्ताह के अंत में घर आते हैं। अब तक सीधी बस सेवा न होने के कारण उन्हें दो बसें बदलकर दादरी पहुंचना पड़ता है और यही स्थिति वापस जाते समय रहती है। दादरी से कोटा की दूरी 470 किलोमीटर से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी माह डिपो के बेड़े में शामिल होंगी 30 नई बसें
रोडवेज अधिकारियों के अनुसार सरकार दादरी डिपो के लिए बीएस-छह मार्का की 30 बसें अलॉट कर चुकी हैं और ये बसें गुरुग्राम में तैयार हो रही हैं। इस माह के अंत तक ये 30 बसे बेड़े में शामिल होने की उम्मीद है। इसके बाद दादरी बस स्टैंड परिसर पर बसों की संख्या 128 हो जाएगी। नई बसों का संचालन लंबे रूटों पर किया जाना है और कोटा भी इन्हीं में से एक है। वहीं, इस साल के अंत तक डिपो की 40 बसें भी कंडम हो जाएंगी।

वर्जन:
दादरी-कोटा रूट पर बस का संचालन करने का प्रस्ताव तैयार कर हम मुख्यालय भेज चुके हैं। वहां से स्वीकृति मिलते ही इस रूट पर बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा, जिसका फायदा यात्रियों को मिलेगा। इसके अलावा खाटूश्याम रूट पर चलने वाली बस का समय बदलने की भी हमारी योजना है।
रविश हुड्डा, जीएम, रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed