फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dadi Rambai dominates the sports field again...

Charkhi Dadri News: खेल मैदान में फिर छाईं दादी रामबाई...

Wed, 07 Feb 2024 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 07 Feb 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Dadi Rambai dominates the sports field again...
राजस्थान के अलवर में आयोजित एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने पर बेटी शर्मिला व सुंदर देवी समे
चरखी दादरी। 107 वर्षीय वयोवृद्ध महिला खिलाड़ी दादी रामबाई का परिवार फिर से खेल मैदान में छा गया है। इस परिवार की तीन पीढ़ी की चार महिलाएं राजस्थान के अलवर में आयोजित राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आठ स्वर्ण समेत 12 पदक जीतने में कामयाब रहीं। इनमें दादी रामबाई ने कई स्पर्धाओं में मंगलवार को तीन स्वर्ण, उनकी बड़ी बेटी सुंदर देवी ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक, छोटी बेटी संतरा देवी ने एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। वहीं, रामबाई की दोहती शर्मिला ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता।
विज्ञापन

शर्मिला ने बताया कि 19वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप राजस्थान में हो रही है। इसमें रामबाई के परिवार से चार महिलाओं ने अलग-अलग आयुवर्ग में भाग लिया। 107 वर्षीय रामबाई ने 100 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो और शॉटपुट में स्वर्ण पदक जीते। उनकी 70 वर्षीय बेटी सुंदर देवी ने तीन किलोमीटर की पैदल चाल और शॉटपुट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जबकि डिस्कस थ्रो में रजत पदक पाया।
विज्ञापन

रामबाई की 65 वर्षीय छोटी बेटी संतरा देवी ने 3 किलोमीटर चाल में स्वर्ण, शॉटपुट में कांस्य पदक और डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीता है।
वहीं, रामबाई की दोहती 40 वर्षीय शर्मिला ने भी तीन स्पर्धाओं में से दो में स्वर्ण और एक में रजत पदक जीता। शर्मिला ने तीन किलोमीटर पैदल चालक और डिस्कस थ्रो में स्वर्ण जबकि शॉटपुट में रजत पदक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामबाई से ही बेटियों व दोहती को करवाया सम्मानित
इस चैंपियनशिप के आयोजकों ने पदक विजेता बहनों संतरा देवी और सुंदर देवी समेत शर्मिला को रामबाई के हाथों सम्मानित करवाने का आग्रह किया। उन्होंने इसे सहर्ष स्वीकार किया। रामबाई ने कहा कि उन्हें दोनों बेटियों और दोहती को सम्मानित करके बेहद अच्छा लगा। खुद से ज्यादा उनके पदक जीतने की खुशी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed