{"_id":"6959752567ad223fc107ecf6","slug":"cybercrime-is-increasing-rapidly-in-the-digital-age-awareness-is-the-biggest-weapon-of-defense-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-149669-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: डिजिटल युग में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराध, जागरूकता ही बचाव का बड़ा हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: डिजिटल युग में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराध, जागरूकता ही बचाव का बड़ा हथियार
विज्ञापन
झोझू कलां। कस्बे में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारियां दी। दादरी साइबर थाने में तैनात एसआई अंकित कुमार ने स्वयंसेवकों को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया।
एसआई अंकित कुमार ने बताया कि आज डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में जागरूकता ही बड़ा हथियार है। उन्होंने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लिंक और ओटीपी शेयर करने से होने वाले नुकसान के बारे में समझाया। साइबर क्राइम से बचाव के लिए कठिन पासवर्ड, संदिग्ध लिंक से दूरी, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा न करने जैसे उपयोगी सुझाव भी दिए। पासवर्ड को नियमित रूप से बदलें, अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग पासवर्ड रखें और संदिग्ध लिंक मिलने पर स्क्रीनशॉट लेकर उसे अभिभावकों या पुलिस को दिखाएं।
इस दौरान शिविर की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या सुनील ने की। उन्होंने बताया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अति आवश्यक हैं। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन कर हम दुर्घटनाओं से बच सकते हैं। प्राध्यापक धर्मेंद्र कुमार ने स्वयंसेवकों को सोशल मीडिया और विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग पूरी सतर्कता और समझदारी से करने की सलाह दी।