फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   cut illegal drinking water connections

Charkhi Dadri News: विभागीय टीम ने कोहलावास में काटे अवैध पेयजल कनेक्शन

Thu, 11 Jan 2024 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 11 Jan 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
cut illegal drinking water connections
चरखी दादरी। जिला उपायुक्त मनदीप कौर के आदेश पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल एवं स्वच्छता सेवा संगठन के माध्यम से गांव कोहलावास में अवैध कनेक्शन काटने का अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

जल एवं स्वच्छता सेवा संगठन के खंड संयोजक दारा सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने छह इंच की मेन पाइप लाइन में अवैध कनेक्शन जोड़े थे जिसकी वजह से आखिरी छोर पर पड़ने वाले मकानों में पीने का पानी नहीं पहुंच पा रहा था। कुछ व्यक्तियों ने तो अवैध कनेक्शन लगाकर खाली पड़े प्लाॅटों में सब्जियां और हरे चारे की खेती की जा रही थी। इसकी शिकायत मिलने पर विभाग ने पुलिस प्रशासन की मदद से गांव में अवैध कनेक्शन काटे।
विज्ञापन

जिला सलाहकार राजू ने कहा कि जिले में सभी अवैध कनेक्शनों को काटने तक हर घर नल योजना सफल नहीं होगी और लोगों को पीने का स्वच्छ पानी नहीं मिलेगा। ग्रामीणों से अपील भी कि वह इस कार्य में विभाग का सहयोग करें। इस मौके पर जेई सुनील, सहयोगी राकेश समेत कई पंप ऑपरेटर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed