{"_id":"634ef7cb1c7f196beb15f311","slug":"ctm-inspected-5-employees-found-absent-from-the-seat-charkhidadri-news-hsr644915897","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालिक ने पकड़े गए ओवरलोड ट्रॉले को छुड़ाया, आरटीए टीम ने पीछा कर कनीना में फिर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालिक ने पकड़े गए ओवरलोड ट्रॉले को छुड़ाया, आरटीए टीम ने पीछा कर कनीना में फिर पकड़ा
विज्ञापन
चरखी दादरी। दबंगई दिखाकर जब्त किए गए ओवरलोड ट्रॉले को आरटीए टीम से छुड़ाने का मामला सामने आया है। हालांकि टीम ने पीछा कर इस ट्रॉले को कनीना में दोबारा पकड़ लिया और इसके बाद इसे दादरी स्थित आरटीए के बाड़े में लाया गया। ओवरलोड के चलते इसका 47 हजार का चालान किया गया और आरटीए ने इस संबंध में चिड़िया पुलिस चौकी में ट्रॉले के चालक और मालिक के खिलाफ शिकायत भी सौंपी। इस पर संज्ञान लेकर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में आरटीए दर्शना भारद्वाज ने बताया कि उनकी दो टीमें ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रही थी। एक टीम में शामिल चालक कृष्ण, कांस्टेबल प्रदीप और सेवादार विकास ने दूधवा के समीप एक ओवरलोड ट्रॉले को रुकवा लिया। ओवरलोड होने के चलते ट्रॉले का चालक वहां वाहन छोड़कर भाग गया और उसने अपने मालिक को इसकी सूचना दे दी। कुछ देर बाद ट्रॉला मालिक अपनी आई-20 कार में आया और उसने ट्रॉला चालक को भी बुला लिया। ट्रॉला मालिक ने आते ही धक्का देकर आरटीए स्टाफ को ट्रॉले के सामने से हटाया और चालक को ट्रॉला ले जाने की बात कही।
पुलिस शिकायत में दादरी आरटीए ने बताया कि इसके बाद चालक ट्रॉले को चिड़िया-कनीना मार्ग पर भगा ले गया और उसने निर्माण सामग्री उतारकर ट्रॉले को खाली कर दिया। इसके बाद वो कनीना की तरफ बढ़ता रहा और एनफोर्समेंट टीम ने डायल 112 पर इसकी सूचना दी और ट्रॉले का पीछा करना जारी रखा। कनीना जाकर टीम ने ट्रॉले को पकड़ लिया जबकि ट्रॉला मालिक अपनी आई-20 लेकर वहां से फरार हो गया। इसके बाद टीम ट्रॉले को जब्त कर
विज्ञापन
बाड़े ले आई और ओवरलोड मिलने के चलते 47 हजार का चालान किया गया।
डंपर मालिक ने कार बीच में रखकर टीम के वाहन को नहीं दी साइड
आरटीए ने पुलिस शिकायत में बताया कि दूधवा के समीप से मालिक ने चालक को ट्रॉला लेकर भगा दिया और अपनी आई-20 ट्रॉले के पीछे-पीछे चला दी। उसने ट्रॉले का पीछा कर रही एनफोर्समेंट टीम को साइड नहीं लेनी दी। आरोप है कि एक वाहन में गर्भवती महिला सवार थी और उक्त वाहन को भी उसने साइड नहीं दी।
आरटीए टीम के कब्जे से दस दिन में तीसरा वाहन छुड़ाया
दादरी जिले में ओवरलोड माफिया के हौसले इतने बुलंद है कि वो आरटीए द्वारा जब्त किए गए ओवरलोड वाहन को छुड़ाने से बाज नहीं आ रहे। करीब दस दिन पहले भी टीम द्वारा जब्त किए गए दो ओवरलोड वाहनों को भी उनके मालिक और चालक छुड़ा ले गए थे।
आरटीए की शिकायत पर पुलिस ने इस संबंध में ट्रॉला चालक और आई-20 चालक के खिलाफ धारा 183, 186, 353, 506 व 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कप्तान सिंह, एएसआई, चिड़िया चौकी