फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   CRPF jawan dies, last rites performed with military honours

Charkhi Dadri News: सीआरपीएफ के जवान की मौत, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Tue, 11 Nov 2025 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 11 Nov 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
CRPF jawan dies, last rites performed with military honours
सीआरपीएफ जवान को अंतिम विदाई देते हुए विधायक सुनील सांगवान। 
चरखी दादरी। एक दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए गांव चरखी निवासी सीआरपीएफ के जवान हवलदार रविंद्र सांगवान का सीने में दर्द होने से निधन हो गया। उन्हें भिवानी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोमवार को जवान के शव को गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान विधायक सुनील सांगवान सहित प्रशासनिक अधिकारियों व ग्रामीणों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

गांव चरखी निवासी रविंद्र सांगवान करीब 21 साल से सीआरपीएफ में अपनी सेवाएं दे रहे थे। फिलहाल वे छुट्टी पर घर आए हुए थे। उन्हें अचानक सीने में दर्द हुआ तो परिजन भिवानी के निजी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर गए। उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। रविंद्र को दो बेटियां हैं। उनकी मेरठ में तैनाती थी। सैनिक का नागरिक अस्पताल भिवानी में पोस्टमार्टम कराया गया। जहां से सेना के वाहन में शव को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार के लिए गांव चरखी लाया गया। सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि देश की रक्षा करने वाले शहीदों की स्मृति हमेशा जीवित रहेगी। उनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस दौरान जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार भोरिया, सदर पुलिस थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सतबीर सिंह, सरपंच भूपेंद्र सहित काफी गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed