फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Criminals Looted Fortuner

कोच को थप्पड़ जड़ बोलेरो सवार बदमाशों ने लूटी फॉरच्यूनर

Thu, 01 Aug 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Criminals Looted Fortuner
घटनास्थल का मुआयना करते डीएसपी व अन्य पुलिसकर्मी। - फोटो : CharkhiDadri
मानहेरू-फतेहगढ़ अप्रोच सड़क पर बुधवार सुबह बोलेरो सवार बदमाशों ने एक कोच से फॉरच्यूनर गाड़ी छीन ली। बदमाशों ने फॉरच्यूनर चालक को थप्पड़ भी जड़े और गोली मारने की धमकी देकर गाड़ी से उतार दिया। इसके बाद आरोपी बोलरो और लूटी गई फॉरच्यूनर गाड़ी मेें बैठकर मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस, स्पेशल स्टाफ और डीएसपी हेड क्वार्टर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित चाचा-भतीजा से घटना के संबंध में पूछताछ की और जिले में नाकाबंदी करवा दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन देर शाम तक बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार माध-माधवी गांव निवासी अमित बुधवार सुबह अपने चाचा धर्मेंद्र के साथ फॉरच्यूनर गाड़ी में सवार होकर किसी काम से दादरी आ रहा था। मानहेरू रोड माध माधवी और फतेहगढ़ गांव के बीच सड़क किनारे खड़ी बोलेरो के चालक ने अचानक अपनी गाड़ी उनके सामने लगा दी। फॉरच्यूनर चालक अमित ने मौके पर पहुंची पुलिस टीम को बताया कि बोलेरो गाड़ी के शीशे काले थे और उसमें आठ बदमाश सवार थे। उसके गाड़ी रोकते ही बोलरो में सात युवक नीचे उतर आए और उनकी गाड़ी को घेर लिया।
विज्ञापन

अमित ने बताया कि उसने इसका कारण पूछने के लिए शीशा उतारा तो उक्त युवकों में से एक ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। अमित के अनुसार जब उसने उक्त युवक का कॉलर पकड़ना चाहा तो उक्त बदमाशों ने उन दोनों को गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद वो दोनों गाड़ी से नीचे उतर गए। अमित ने बताया कि उनके उतरते ही एक युवक ड्राइवर सीट पर बैठ गया और तीन अन्य युवक भी उसके साथ फॉरच्यूनर गाड़ी में बैठ गए। इसके बाद बदमाशा बोलरो और फॉरच्यूनर वहां से मोड़कर मानहेरू की तरफ भाग निकले। इसके तुरंत बाद अमित ने पुलिस कंट्रोल रूम में मामले की सूचना दी। इसके बाद सदर थाना पुलिस, स्पेशल स्टाफ और डीएसपी हेड क्वार्टर जोगिंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। अमित ने पुलिस को बताया कि वह गुरुग्राम की एक स्पोर्ट्स अकादमी में एथलेटिक्स कोच है और पिछले कुछ दिनों से अपने गांव आया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने नहीं छीने कैश और सोने के गहने
गाड़ी मालिक अमित का आरोप है कि उसकी जेब में दस हजार रुपये की नकदी भी थी, लेकिन बदमाशों ने उसकी जेब से नकदी नहीं निकाली। इसके अलावा अमित ने सोने की चैन, सोने का कड़ा व अंगूठी भी पहनी हुई थी, लेकिन बदमाशों ने ये भी नहीं निकलवाई। ऐसे में स्पष्ट है कि बदमाश केवल फॉरच्यूनर ही छीनना चाहते थे। घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूरी में पुलिस ने सबूत जुटाने के लिए सर्च अभियान भी चलाया।
घटनास्थल से पुलिस ने बरामद की बियर की खाली बोतल
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल से एक बियर की बोतल भी बरामद की है। पुलिस सूत्रों की माने तो हालात देखकर ऐसा प्रतीत हुआ कि बदमाशों ने वहां खड़े होकर पहले बीयर पी और इसके बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मौके पर पड़ी बीयर की खाली बोतल और ढक्कन को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

डीएसपी हेड क्वार्टर जोगिंद्र सिंह ने कहा कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। माध-माधवी निवासी अमित ने बोलेरो सवारों पर फॉरच्यूनर गाड़ी छीनने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed