फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two real brothers drowned in canal in Dadri, one body got trapped in net and other got buried in mud

Dadri: नहर में डूबे दो सगे भाई, एक शव जाल में फंसा तो दूसरा कीचड़ में धंसा मिला, मां का सूट लेने गए थे दोनों

Mon, 07 Aug 2023 11:12 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 07 Aug 2023 11:12 AM IST
सार

जानकारी के अनुसार गांव हड़ोदी निवासी अरविंद (15) और अविनाश (13) दसवीं कक्षा के छात्र थे। उनका पिता संजय खेती करता है और मां गृहिणी है। उसकी मां ने गांव अटेला में एक सूट सिलवाने के लिए दे रखा था। रविवार शाम पांच बजे दोनों भाई सूट लाने के लिए नहर के रास्ते से गांव अटेला गए थे।

विज्ञापन
Two real brothers drowned in canal in Dadri, one body got trapped in net and other got buried in mud
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी में मां का सूट लेकर घर लौट रहे गांव हड़ोदी निवासी दो सगे भाइयाें की नहर में डूबने से मौत हो गई। रविवार रात दोनों के शव नहर से बरामद हुए और उन्हें सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार गांव हड़ोदी निवासी अरविंद (15) और अविनाश (13) दसवीं कक्षा के छात्र थे। उनका पिता संजय खेती करता है और मां गृहिणी है। उसकी मां ने गांव अटेला में एक सूट सिलवाने के लिए दे रखा था। रविवार शाम पांच बजे दोनों भाई सूट लाने के लिए नहर के रास्ते से गांव अटेला गए थे। सूट लेकर वापस लौटते समय एक नहर के पास रहा जबकि दूसरा दुकान पर कुरकुरे और पेयजल लेने चला गया। इसके बाद दोनों ने कुरकुरे खाए और पेयजल पीया। देर रात करीब सात बजे उनके घर न लौटने पर परिजन उनकी तलाश में घर से निकले।
विज्ञापन


जब वे नहर के पास पहुंचे तो उन्हें किनारे पर सूट पड़ा मिला। इसके बाद उन्होंने नहर में डूबने की आशंका से बरसाना नहर को बंद करवाया और उनकी तलाश की। पहले अरविंद का शव जाल में फंसा मिला। करीब आठ बजे उसके ढाई सौ मीटर दूर पर ही अविनाश का शव कीचड़ में धंसा हुआ था। परिजनों का कहना है कि संतुलन बिगड़ने से दोनों नहर में डूबे हैं। वीरवार को दोनों शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed