फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   trailer collided from behind with a trailer parked in Charkhi-Dadri: Both vehicles caught fire

चरखी-दादरी में खड़े ट्राला को पीछे से ट्राला ने मारी टक्कर: दोनों वाहनों में लगी आग, चालक व परिचालक जिंदा जले

Thu, 04 Dec 2025 09:51 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 04 Dec 2025 09:51 AM IST
सार

जानकारी के अनुसार हिसार जिले के गांव खांडा खेड़ी निवासी राजेश और जींद जिले के गांव रूपगढ़ निवासी जसवंत सिंह दो दिसंबर को ट्राला में मध्य प्रदेश के भोपाल से धान भरकर जींद जा रहे थे।

विज्ञापन
trailer collided from behind with a trailer parked in Charkhi-Dadri: Both vehicles caught fire
ट्राला - फोटो : संवाद

विस्तार

नेशनल हाईवे 152 डी पर दादरी जिले के गांव कमोद के पास बुधवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे पर खड़े ट्राले में रात करीब 12 बजे पीछे से आ रहे ट्राले ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों वाहनों में आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में ट्राला चालक व परिचालक जिंदा जल गए। चालक की पहचान हिसार जिले के गांव खांडा खेड़ी निवासी 48 वर्षीय राजेश और परिचालक की पहचान जींद जिले के गांव रूपगढ़ निवासी 40 वर्षीय जसवंत सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन


आग इतनी भयंकर थी कि कई घंटे बाद उस पर काबू पाया जा सका। दादरी व भिवानी से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, दादरी जिले के गांव भागेश्वरी निवासी सतबीर फर्रुखनगर वेयर हाउस से ट्राले में सरसों भरकर हिसार जा रहा था। नेशनल हाईवे 152-डी पर गांव कमोद के समीप उसके ट्राले में पंक्चर हो गया। जिस पर उसने टायर बदलने के लिए ट्राले को साइड में खड़ा कर लिया।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ हिसार जिले के गांव खांडा खेड़ी निवासी राजेश और जींद जिले के गांव रूपगढ़ निवासी जसवंत सिंह दो दिसंबर को ट्राले में मध्यप्रदेश के भोपाल से धान भरकर जींद जा रहे थे। बुधवार देर रात जब वे नेशनल हाईवे 152डी पर गांव कमोद के समीप पहुंचे तो वहां पहले से खड़े सरसों से भरे ट्राला से उनका ट्राला टकरा गया। टक्कर लगते ही दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई और राजेश व जसवंत सिंह को संभलने का मौका तक नहीं मिला, जिसके कारण वे दोनों ट्राले में ही जिंदा जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही दादरी सदर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दादरी सदर थाना पुलिस ने मृतक राजेश के बेटे रवि के बयान के आधार पर दूसरे ट्राला चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में करवाया जाएगा।




 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed