{"_id":"6414094f906c5a189a09bf63","slug":"patwari-filed-case-against-two-people-for-posting-misleading-content-on-social-media-in-dadri-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadri: सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री डालने का मामला, पटवारी ने दो लोगों पर दर्ज कराया केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Dadri: सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री डालने का मामला, पटवारी ने दो लोगों पर दर्ज कराया केस
Fri, 17 Mar 2023 07:57 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 17 Mar 2023 07:57 PM IST
सार
पुलिस को दी शिकायत में लाड निवासी ध्यान सिंह ने बताया कि वो पटवारी है। उसकी महीपाल नामक व्यक्ति से पुरानी जान-पहचान है। गत 23 फरवरी को महीपाल ने उससे दस हजार रुपये उधार लिए थे।
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चरखी दादरी के बाढड़ा हलके के एक पटवारी ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता पटवारी का आरोप है कि उक्त दोनों लोगों ने सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार सामग्री डाली और इसका उद्देश्य उसकी छवि खराब करना व ब्लैकमेल करना है। पुलिस ने पटवारी की शिकायत पर दोनों के खिलाफ आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
छवि खराब करने और ब्लैकमेल करने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस को दी शिकायत में लाड निवासी ध्यान सिंह ने बताया कि वो पटवारी है। उसकी महीपाल नामक व्यक्ति से पुरानी जान-पहचान है। गत 23 फरवरी को महीपाल
ने उससे दस हजार रुपये उधार लिए थे। उस दौरान उसने बताया था कि उसकी भांजी के उपचार के लिए उसे ये रुपये चाहिए। उस दौरान तीन लोगों की मौजूदगी में उसने महीपाल को रुपये दे दिए।
विज्ञापन
पटवारी ध्यान सिंह ने बताया कि महीपाल ने रुपये वापस न लौटने की मंशा से हुई निवासी मान सिंह के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से उसकी वीडियो बनाई। वीडियो में उसे 5000 रुपये लौटाए गए। इसके बाद इस वीडियो के नाम पर उससे और उसके परिचितों से रुपये की डिमांड की गई और ये डिमांड पूरी न करने पर
विज्ञापन
इसे वायरल करने की धमकी दी गई। ध्यान सिंह ने बताया कि इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर डाली गई जिसमें उस पर रिश्वत लेने जैसे आरोप लाए गए। इस वीडियो से उसकी छवि खराब हुई। पटवारी ध्यान सिंह की शिकायत पर पुलिस ने महीपाल और मान सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।