{"_id":"69b0f5898d09b390af0badee","slug":"husband-brutally-murders-wife-with-axe-in-village-rawaldhi-of-charkhi-dadri-accused-absconding-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरखी-दादरी में महिला की हत्या: पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किए वार, हत्यारोपी ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चरखी-दादरी में महिला की हत्या: पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किए वार, हत्यारोपी ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या
Wed, 11 Mar 2026 11:27 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Published by: Naveen
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:27 AM IST
सार
चरखी-दादरी में एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पति-पत्नी के बीच किसी घरेलू विवाद के चलते कहासुनी बढ़ गई। गुस्से में आकर पति ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और पत्नी पर बेरहमी से हमला कर दिया।
विज्ञापन
दादरी में महिला की हत्या
- फोटो : संवाद
विस्तार
चरखी दादरी के रावलधी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं, हत्या करने वाले आरोपी पति ने अब खुद ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या के बाद फरार हुआ आरोपी रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और एक चलती ट्रेन के आगे छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक पति का नाम शक्ति बताया जा रहा है, जो मूल रूप से रावलधी गांव का निवासी था। घटना के बाद जीआरपी की टीम ने शव को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, देर रात रावलधी गांव में घरेलू विवाद के चलते आरोपी ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से कई वार किए थे, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। वारदात के बाद वह फरार हो गया था। सदर थाना पुलिस, डीएसपी और एफएसएल टीम जांच में जुटी हुई थी।
विज्ञापन