फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Fraud with judge daughter in Dadri, Accused thug pretended to doctor and carried out incident

दादरी में जज की बेटी से धोखाधड़ी: आरोपी ठग ने डॉक्टर बन घटना को दिया अंजाम, पुलिस ने खाता करवाया फ्रीज

Thu, 21 Sep 2023 02:13 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 21 Sep 2023 02:13 PM IST
सार

कॉल करने वाले शख्स ने युवती से कहा कि उसके पिता से बात हो गई है और उन्हीं ने उसका नंबर दिया है। इसके बाद उसने युवती के पास 50 रुपये ट्रांजेक्शन का संदेश भेजा और इसकी पुष्टि भी कर ली। फिर दूसरा संदेश 20 हजार रुपये का और तीसरा संदेश 30 हजार का भेजा।

विज्ञापन
Fraud with judge daughter in Dadri, Accused thug pretended to doctor and carried out incident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चरखी दादरी में तैनात एक जज की बेटी के साथ 27 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत मिलते ही खाता को फ्रीज करवाकर 12501 रुपये का भुगतान रुकवा दिया और इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में जज की बेटी ने बताया कि उसके पास एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने खुद को डॉक्टर बताते हुए कहा कि उसके पिता ने उससे परामर्श लेकर दवाएं खरीदी थीं और भुगतान किया था। अब उसे पता चला कि 23,000 हजार रुपये का भुगतान अधिक हो गया है। अब वो अतिरिक्त भुगतान राशि खाते में वापस डालना चाहता है।
विज्ञापन


कॉल करने वाले शख्स ने युवती से कहा कि उसके पिता से बात हो गई है और उन्हीं ने उसका नंबर दिया है। इसके बाद उसने युवती के पास 50 रुपये ट्रांजेक्शन का संदेश भेजा और इसकी पुष्टि भी कर ली। फिर दूसरा संदेश 20 हजार रुपये का और तीसरा संदेश 30 हजार का भेजा। आरोपी ने कहा कि तीन हजार की जगह उसने 30 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन कर दी है। उसने युवती से 27 हजार रुपये वापस खाते में डालने की बात कही। इसके बाद युवती ने 20 हजार रुपये का गूगल-पे और 7000 रुपये का पेटीएम से भुगतान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चौथा संदेश 40 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन का मिला और आरोपी ने कहा कि ये ट्रांजेक्शन गलती से हो गई है। उसे किसी अन्य के खाते में रुपये डालने थे। इसके कारण युवती को उस पर शक हुआ और जब खाते की जांच की तो कोई भी राशि उसके खाते में जमा नहीं मिली। इसके बाद आरोपी ने कहा कि एक घंटे के अंदर राशि खाते में आ जाएगी। इसके बाद भी उसने युवती से 40 हजार रुपये वापस करने की बात कही, लेकिन शिकायतकर्ता ने ऐसा नहीं किया। बाद में कॉल करने वाले की जालसाजी का पता लगा और मामले की शिकायत दादरी साइबर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed