{"_id":"60091e1668941c26ef0ac463","slug":"fraud-on-name-of-loan-in-charkhi-dadri-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : दो लाख रुपये के लोन का दिया झांसा, कर्मचारी से ठग लिए 1.43 लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा : दो लाख रुपये के लोन का दिया झांसा, कर्मचारी से ठग लिए 1.43 लाख रुपये
Thu, 21 Jan 2021 11:55 AM IST
निवेदिता वर्मा
अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)
अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:55 AM IST
विज्ञापन
धोखा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के चरखी दादरी में लोन का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। दो लाख रुपये का लोन देने का झांसा देकर बंगलुरु में बैठे हैकर्स ने फ्लिपकार्ट कंपनी के कर्मचारी से एक लाख 43 हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
इसके बाद भी हैकर्स ने जब 60 हजार रुपये फोन-पे करवाने की डिमांड की तो लोन के लिए आवेदन करने वाले शख्स ने इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने पहले की गई ट्रांजेक्शन के पैसे वापस मांगे तो हैकर्स ने इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में छपार निवासी दीपक ने बताया कि वह धारूहेड़ा में फ्लिपकार्ट कंपनी में नौकरी करता है। तीन दिन पहले उसके पास लोन की एक रिक्वेस्ट आई थी। उसने जब आवेदन किया तो उसके व्हाट्सएप नंबर पर लोन स्वीकृत होने का एक सर्टिफिकेट भेजा गया।
विज्ञापन
इसके बाद उससे फोन-पे पर एक लाख 43 हजार की ट्रांजेक्शन करवाई गई। पीड़ित ने बताया कि इस ट्रांजेक्शन के बाद उसे धोखाधड़ी का पता चला और उसने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है।