फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Drunkards created ruckus outside former minister house in Dadri

Dadri: पूर्व मंत्री के घर के बाहर शराबियों ने मचाया उत्पात, गश्त कर रही पुलिस टीम ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

Thu, 11 May 2023 11:53 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 11 May 2023 11:53 AM IST
सार

दादरी पुलिस टीम अपराध की रोकथाम के लिए दादरी-लोहारू रोड पर गश्त कर वापस लौट रही थी। उसी दौरान पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के आवास के आगे चार युवक गाली गलौच और हाथापाई करते नजर आए। पुलिस को देखकर उन्होंने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उन्हें मौके पर दबोच लिया।

विज्ञापन
Drunkards created ruckus outside former minister house in Dadri
Demo Pic - फोटो : google

विस्तार

चरखी दादरी में पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के घर बाहर शराब पीकर उत्पात मचाते चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान समसपुर निवासी प्रवीन, शक्ति, सुरेंद्र और दीपक के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ सिटी पुलिस थाने में धारा 160 के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात पुलिस टीम अपराध की रोकथाम के लिए दादरी-लोहारू रोड पर गश्त कर वापस लौट रही थी। उसी दौरान पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के आवास के आगे चार युवक गाली गलौच और हाथापाई करते नजर आए। पुलिस को देखकर उन्होंने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उन्हें मौके पर दबोच लिया और पूछताछ की। युवकों के मुंह से शराब की बू आने आने पर पुलिस टीम उन्हें दादरी सिविल अस्पताल ले गई और उनका मेडिकल कराया। मेडिकल जांच में उनके शराब पीने की पुष्टि हो गई। उनके खिलाफ शांति भंग करने और लोगों के आवागमन में दिक्कत पैदा करने संबंधी केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed