{"_id":"64648293fe6cdf9a25040279","slug":"dial-112-police-vehicles-which-went-to-settle-dispute-in-dadri-were-attacked-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadri: झगड़ा छुड़वाने गई डायल 112 पुलिस गाडियों पर हमला, एक एसपीओ जख्मी और गाड़ी का शीशा टूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Dadri: झगड़ा छुड़वाने गई डायल 112 पुलिस गाडियों पर हमला, एक एसपीओ जख्मी और गाड़ी का शीशा टूटा
Wed, 17 May 2023 01:00 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 17 May 2023 01:00 PM IST
सार
गांव नौरंगाबास निवासी भारती ने डायल 112 पर काल की थी कि सुरेंद्र, अजीत, प्रदीप उन पर पत्थराव कर रहे हैं। इसके बाद आकोदा पुलिस नजदीक होने की वजह से वहां की डायल एक 112 को भेेजा गया। मौके पर पहुंची आकोदा पुलिस पर भी उन्होंने पत्थराव कर दिया, इस दौरान एसपीओ संजय जख्मी हो गया।
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस, Haryana police
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चरखी दादरी के गांव नौरंगाबास में झगड़ा छुड़वाने गई पुलिस की डायल 112 गाड़ियों पर युवकों ने पत्थराव कर दिया। इस दौरान एक एसपीओ जख्मी हो गया।एक गाड़ी का शीशा टूट गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जाएगा। अभी दो आरोपी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज, एक आरोपी को किया गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार 15 मई की रात को गांव नौरंगाबास निवासी भारती ने डायल 112 पर काल की थी कि सुरेंद्र, अजीत, प्रदीप उन पर पत्थराव कर रहे हैं। इसके बाद आकोदा पुलिस नजदीक होने की वजह से वहां की डायल एक 112 को भेेजा गया। मौके पर पहुंची आकोदा पुलिस पर भी उन्होंने पत्थराव कर दिया, इस दौरान एसपीओ संजय जख्मी हो गया। इसके बाद चरखी दादरी जिले के झोझू थाने की डायल 112 गाड़ी मौके पर पहुंची तो युवकों ने उस पर भी पत्थराव कर दिया जिससे पुलिस की गाड़ी का शीशा टूट गया। बाद में एक और पुलिस की गाड़ी आई तो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
यह दी थी शिकायत
गांव नौरंगाबास निवासी सुनील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव के सुरेंद्र, अजीत, प्रदीप ने उन पर पत्थरों से हमला कर दिया। पत्थर लगने से वह चोटिल हो गया। उसके भाई की पत्नी भारती ने डायल 112 पर काल की। इस पर उन्होंने पुलिस पर भी पत्थराव कर दिया जिससे एक पुलिस कर्मचारी के चोट भी लगी। वहीं उन्होंने एक गाड़ी को पत्थर मारकर उसका शीशा तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस जांच अधिकारी संजय ने बताया कि उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हो चुुका है। पुलिस ने मंगलवार को झोझू कलां से आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि तीन-चार दिन पहले आपस में उनका झगड़ा हो गया था। उसी को लेकर 15 मई की रात को झगड़ा हुआ। उसने यह भी बताया कि उनका मानना था कि पुलिस दूसरी पार्टी की तरफ है इसलिए उन्होंने पत्थरों से हमला कर दिया। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।