फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dadri police action, four youths caught with 29 kilogram of poppy seeds, smuggling links linked to Rajasthan

दादरी पुलिस की कार्रवाई: चार युवकों को 29 किलोग्राम डोडापोस्त के साथ पकड़ा, राजस्थान से जुड़े तस्करी के तार

Fri, 06 Oct 2023 11:01 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 06 Oct 2023 11:01 AM IST
सार

दादरी में रात पुलिस टीम समसपुर टी-प्वाइंट पर चेकिंग अभियान चला रही थी। उसी दौरान सूचना मिली कि सफेद रंग की ईको स्पोर्ट्स सवार युवक डोडापोस्त के कट्टे लेकर महेंद्रगढ़ से दादरी की तरफ आ रहे हैं। पुलिस कार्रवाई करते हुए एक कट्टे में 16 और दूसरे में 13 किलोग्राम डोडापोस्त समेत चार युवकों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Dadri police action, four youths caught with 29 kilogram of poppy seeds, smuggling links linked to Rajasthan
दादरी सदर थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी सदर थाना पुलिस टीम ने घसोला के समीप कार सवार चार युवकों को मादक पदार्थ तस्करी करते हुए काबू किया है। उनके पास से 29 किलोग्राम डोडापोस्त बरामद हुआ। डोडापोस्त और आरोपियों की ईको स्पोर्ट्स पुलिस ने कब्जे में ले ली है। आरोपियों की पहचान रानीला निवासी भूपेंद्र, रोहतक के करौथा निवासी अंकुर व नितिन और नूंह के लिहंगा खुर्द निवासी इरसाद के रूप में हुई है। उनके खिलाफ सदर थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार वीरवार रात पुलिस टीम समसपुर टी-प्वाइंट पर चेकिंग अभियान चला रही थी। उसी दौरान सूचना मिली कि सफेद रंग की ईको स्पोर्ट्स सवार युवक डोडापोस्त के कट्टे लेकर महेंद्रगढ़ से दादरी की तरफ आ रहे हैं। आगे वो रोहतक जाएंगे। अगर नाकाबंदी की जाए तो उन्हें काबू किया जा सकता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घसोला के समीप नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


कुछ देर बाद ही एक सफेद रंग की ईको स्पोर्ट्स को पुलिस टीम ने रुकवाना चाहा तो चालक ने एक बार रफ्तार कम की और इसके बाद गाड़ी भगा ले गया। पुलिस टीम ने पीछा कर अपना वाहन आगे अड़ाकर आरोपियों की गाड़ी रुकवा ली। उनके पास मादक पदार्थ होने के संदेह के चलते बौंदकलां नायक तहसीलदार रविंद्र को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट बुलाया गया और उनकी मौजूदगी में आरोपियों और ईको स्पोर्ट्स की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दो कट्टे बरामद हुए। एक कट्टे में 16 और दूसरे में 13 किलोग्राम डोडापोस्त मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेकिंग के डर से ट्रक छोड़ ईको स्पोर्ट्स में ले जा रहे थे डोडापोस्त
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी इरसाद ने बताया कि वो राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के मंगलवाड़ा गांव से 10 टायरी कैंटर में डोडा पोस्त लाया था। वो और भूपेंद्र महेंद्रगढ़ से दादरी होते हुए रोहतक जा रहे थे। महेंद्रगढ़ के समीप पहुंचने पर उन्हें पता चला कि आगे पुलिस चेकिंग है। इसके बाद उन्होंने अपने साथी अंकुर और नितिन को ईको स्पोर्ट्स लेकर वहां बुला लिया। इसके बाद उन्होंने महेंद्रगढ़ जिला में ही कैंटर छोड़ दिया और ईको स्पोर्ट्स में डोडापोस्त के कट्टे डाल लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed