फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Charkhi Dadri: Teacher accused of molesting a minor student arrested

Charkhi Dadri: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Thu, 18 Jan 2024 01:02 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 18 Jan 2024 01:02 AM IST
सार

5 दिसंबर 2023 को आरोपी ने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ की थी, पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Charkhi Dadri: Teacher accused of molesting a minor student arrested
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी के एक गांव स्थित राजकीय स्कूल की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार शाम ही पुलिस ने आरोपी राजेश के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। सदर थाना पुलिस ने शिक्षक को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पांच दिसंबर को राजकीय स्कूल के परिसर में 13 वर्षीय छात्रा के साथ शिक्षक राजेश ने छेड़छाड़ की थी। जानकारी मिलने पर स्कूल की कार्यवाहक प्रधानाचार्या ने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी।
विज्ञापन


डीएसपी सुभाषचंद्र ने बताया कि शिकायत में आरोपी और पीड़िता की जानकारी नहीं दी गई थी। पुलिस टीम पूछताछ करने स्कूल पहुंची तो वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद प्रधानाचार्या के बयान दर्ज करने पुलिस शहर स्थित उनके घर पहुंची। यहां बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी राजेश के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। डीएसपी ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश कर वहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका मंच से भी पकड़ में आया एक मामला
राजकीय स्कूलों में छात्राओं से होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं पर नजर रखने के लिए शिक्षा विभाग ने बालिका मंच बना रखे हैं। महिला शिक्षिका को इनकी कमान है। 11 माह के अंदर दादरी जिले में शिक्षक द्वारा छात्रा से छेड़छाड़ के तीन मामले सामने आए हैं। इनमें से एक मामला बालिका मंच के जरिये उजागर हुआ है।

जिला शिक्षा विभाग शिक्षक की इस तरह ही हरकत को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। पॉक्सो एक्ट के तहत जिस शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है, उसके खिलाफ विभाग द्वारा भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - कृष्णा फौगाट, जिला शिक्षा अधिकारी, चरखी दादरी


इस मामले में संज्ञान लेते हुए सदर थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। - सुभाषचंद्र, डीएसपी, दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed