{"_id":"636be97190b2f77f260ff12b","slug":"charkhi-dadri-special-staff-caught-two-smugglers-in-the-bus-opium-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: स्पेशल स्टाफ ने बस सवार दो तस्कर पकड़े, 1.6 किलो अफीम बरामद, रायपुर से जुड़े हैं तस्करी के तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चरखी दादरी: स्पेशल स्टाफ ने बस सवार दो तस्कर पकड़े, 1.6 किलो अफीम बरामद, रायपुर से जुड़े हैं तस्करी के तार
Wed, 09 Nov 2022 11:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी/बौंदकलां (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी/बौंदकलां (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:24 PM IST
सार
बौंदकलां अड्डे से भिवानी निवासी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तस्करी के तार छत्तीसगढ़ के रायपुर से जुड़े हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायपुर से भिवानी अफीम ला रहे दो तस्करों को स्पेशल स्टाफ ने काबू किया है। दोनों तस्कर दादरी होते हए बस के जरिये भिवानी जा रहे थे। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर बौंदकलां में बस को रुकवाकर दोनों को काबू कर लिया। उनके कब्जे से 1 किलो 600 ग्राम अफीम बरामद हुई और उनके खिलाफ बौंदकलां थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर स्पेशल स्टाफ टीम मंगलवार को बौंदकलां में मौजूद थी। उसी दौरान सूचना मिली कि भिवानी के नया बाजार निवासी युद्धवीर उर्फ तन्नू और मानहेरु निवासी विकास उर्फ भोलू अफीम बेचने का काम करते हैं। वो दादरी से रोहतक की बस में सवार हुए हैं और खेरड़ी मोड़ होते हुए भिवानी जाएंगे। इस आधार पर पुलिस टीम ने बौंदकलां अड्डे पर नाकाबंदी कर दी।
यह भी पढ़ें : Rohtak: युवती ने प्रेम जाल में फंसाया, UP के युवक को रोहतक बुलाकर बनाए संबंध, फिर बंधक बना मांगे 20 लाख
विज्ञापन
कुछ देर बाद दादरी की तरफ से आ रही बस को रुकवाकर पुलिस टीम ने यात्रियों से पूछताछ की तो दोनों ने अपना नाम युद्धवीर और विकास बताया। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर उन्हें सामान समेत नीचे उतारकर बस को रवाना कर दिया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में उनके सामन की तलाशी लेने पर 1.600 किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस टीम ने उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर लिया और बौंदकलां थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया।