{"_id":"6694fdccf7ce0709c901070d","slug":"charkhi-dadri-harsh-firing-at-wedding-case-registered-against-two-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri: महंगी पड़ी शादी में हर्ष फायरिंग, दो पर केस दर्ज, वीडियो देखकर केस किया दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Charkhi Dadri: महंगी पड़ी शादी में हर्ष फायरिंग, दो पर केस दर्ज, वीडियो देखकर केस किया दर्ज
Mon, 15 Jul 2024 04:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 15 Jul 2024 04:15 PM IST
सार
रामबास गांव में 13 जुलाई को शादी में फायरिंग की गई थी। वीडियो पर संज्ञान लेकर झोझूकलां थना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ केस भारतीय न्याय संहिता की धारा 287 व 25(9)-54-59 सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर किया गया है।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हरियाणा के चरखी दादरी के रामबास गांव में आयोजित एक शादी समारोह में आकर हर्ष फायरिंग करना दो लोगों को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए फायरिंग के वीडियो पर संज्ञान लेकर झोझूकलां थाना पुलिस ने झज्जर जिले के गांव डीघल निवासी दीपक और एक अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो की जांच की गई तो पता चला कि ये वीडियो रामबास गांव का है। इसके बाद पुलिस ने अपने स्तर पर पूछताछ की तो सामने आया कि 13 जुलाई को रामबास गांव में पंकज की शादी थी।
विज्ञापन
पंकज के रिश्तेदार झज्जर जिले के गांव डीघल निवासी दीपक पुत्र विजय सिंह और एक अन्य युवक ने लापरवाही से हर्ष फायरिंग करके आमजन के जीवन को संकट में डाला। इस पर संज्ञान लेकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस भारतीय न्याय संहिता की धारा 287 व 25(9)-54-59 सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन