फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Attacked by entering house at night in Dadri, miscreants attacked with sticks and stones, three injured

Dadri: रात को घर में घुसकर किया हमला, बदमाशों ने डंडो व पत्थरों से किए वार, तीन घायल, आठ पर केस दर्ज

Fri, 16 Jun 2023 01:21 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 16 Jun 2023 01:21 PM IST
सार

दादरी पुलिस को दिए बयान में घायल राजेश नाथ ने बताया कि वे नौ भाई-बहन हैं। वह मजदूरी करता है। गत 13 जून को रात आठ बजे उसका छोटा भाई अक्षय कुत्ते को घूमाने के लिए बाहर गया था। जब वह साढे़ आठ बजे घर लौटा तो उसने बताया कि गांव निवासी एक युवक ने उसके साथ हाथापाई की।

विज्ञापन
Attacked by entering house at night in Dadri, miscreants attacked with sticks and stones, three injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी के गांव फतेहगढ़ में रात को सोय हुए एक परिवार पर कुछ व्यक्तियों ने हमला कर दिया। इसमें तीन व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए दादरी सिविल अस्पताल में लाया गया। घायल व्यक्ति के बयान पर सदर थाना पुलिस ने आठ लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दिए बयान में घायल राजेश नाथ ने बताया कि वे नौ भाई-बहन हैं। वह मजदूरी करता है। गत 13 जून को रात आठ बजे उसका छोटा भाई अक्षय कुत्ते को घूमाने के लिए बाहर गया था। जब वह साढे़ आठ बजे घर लौटा तो उसने बताया कि गांव निवासी एक युवक ने उसके साथ हाथापाई की। इतनी देर में उक्त युवक उनके घर आ गया और उनसे माफी मांगने लगा। राजेश के पिता ने कहा कि बच्चों की लड़ाई समझकर उसे माफ कर दिया।
विज्ञापन


पीड़ितों ने आरोपियों खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की
उसने बताया कि रात को 11 बजे वे सभी खाना खाकर घर के प्रांगण मे सोय हुए थे। उसी दौरान उक्त युवक अपने परिजनों के साथ उनके घर में घुसा और डंडो व पत्थरों से उन पर वार करने शुरू कर दिए। उसने बताया कि उन्हें बचने का मौका नहीं मिला तो वे शोर मचाने लगे। इसके बाद जब पड़ोसी उनके घर आए तो आरोपी वहां चले गए। राजेश का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें जाने से मारने की धमकी दी। हमले में वे तीनों भाई घायल हो गए और परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पाल में दाखिल कराया। अब उन्हाेंने पुलिस को बयान दर्ज कराकर आरोपियों खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed