{"_id":"69e7d660dac34cd5170c960a","slug":"crime-will-be-curbed-in-bhagwan-valmiki-nagar-police-have-installed-six-cctv-cameras-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-154222-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: भगवान वाल्मीकि नगर में अपराध पर लगेगी लगाम, पुलिस ने लगाए छह सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: भगवान वाल्मीकि नगर में अपराध पर लगेगी लगाम, पुलिस ने लगाए छह सीसीटीवी कैमरे
Wed, 22 Apr 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
भगवान वाल्मीकि नगर की मुख्य सड़क पर पोल पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर के वार्ड-11 स्थित भगवान वाल्मीकि नगर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। क्षेत्र में छह उच्च क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर उन्हें सीधे पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
पिछले काफी समय से भगवान वाल्मीकि नगर और इसके आसपास का इलाका पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। यहां अलग-अलग गुटों के बीच हुए हिंसक हमलों ने क्षेत्र की शांति को भंग कर दिया। इन गुटीय संघर्षों में न केवल कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए, अपितु हत्या जैसी संगीन वारदातें भी सामने आईं। अपराध के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए पुलिस को यहां दिन-रात गश्त लगानी पड़ रही है। अब कैमरों की मदद से पुलिस को साक्ष्य जुटाने और जांच को आगे बढ़ाने में बड़ी सफलता मिलेगी।
ये हो चुकी घटनाएं
पिछले वर्ष 20 जुलाई 2025 को एनएच-334बी के पास दो गुटों में हुए टकराव में कबीर नगर निवासी साहिल नामक युवक की मौत हो गई थी। इसी प्रकार 2 अगस्त 2025 को एक और घटना सामने आई जब अपनी मां को दवा दिलाने जा रहे अनिकेत नामक युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान अनिकेत ने दम तोड़ दिया था। इन घटनाओं के बाद से ही स्थानीय निवासियों में असुरक्षा का माहौल था।
विज्ञापन
वार्ड 11 के पार्षद विनोद नंबरदार ने बताया कि कॉलोनी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने कई बार पुलिस विभाग को पत्र लिखकर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का आग्रह किया था। उनका मानना है कि इन कैमरों के माध्यम से न केवल अपराधियों में भय पैदा होगा बल्कि भविष्य में होने वाली वारदातों को समय रहते रोका जा सकेगा। पुलिस विभाग के इस कदम से स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली है क्योंकि अब अपराधियों की पहचान करना और उन्हें सजा दिलाना पहले के मुकाबले काफी आसान हो जाएगा।
वर्सन :
भगवान वाल्मीकि नगर में पुलिस प्रशासन की सहायता से 6 सीसीटीवी लगाए गए हैं। ताकि क्षेत्र में होने वाली हर घटना को सीसीटीवी में कैद किया जा सके। वहीं घटना में शामिल दोषियों की आसानी से पहचान कर सजा दिलाई जा सके।
-- योगेश कुमार, पुलिस प्रवक्ता, दादरी।