फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Crime News of Charkhi Dadri

Charkhi Dadri: पहले लिफ्ट मांगी, फिर कार लेकर हुआ फरार, बाढड़ा निवासी ने पुलिस को दी शिकायत

Wed, 08 Feb 2023 10:56 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 08 Feb 2023 10:56 AM IST
सार

कुडल निवासी एक महिला की दादरी बस स्टैंड पर सोने की चेन चोरी हो गई। पीड़िता ने एक युवती पर चेन चोरी करने का संदेह जताया है। उसने इसकी शिकायत बस स्टैंड पुलिस चौकी में दी है जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Crime News of Charkhi Dadri
क्राइम - फोटो : demo

विस्तार

चरखी दादरी के बाढड़ा कस्बा निवासी एक युवक ने पहले कार सवारों से लिफ्ट मांगी और फिर मौका पाकर उनकी कार लेकर चंपत हो गया। कार मालिक ने इसकी शिकायत बाढड़ा थाने में दी है जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बाढड़ा निवासी रामबीर ने बताया कि उसने एक स्विफ्ट कार खरीदी है। इसकी एनओसी उसके नाम से है। रामबीर ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे वह डालावास निवासी मोहित और विक्रम के साथ स्विफ्ट में पीएनबी जा रहा था। रास्ते में उन्हें बाढड़ा निवासी सोमबीर मिल गया और उसने कार रुकवा ली।
विज्ञापन


रामबीर ने बताया कि इसके बाद सोमबीर भी कार में बैठ गया। इसके बाद पीएनबी के सामने उन्होंने अपनी गाड़ी रोक ली। रामबीर और मोहित कार से उतरकर इंश्योरेंस ऑफिस चले गए जबकि चाबी कार में ही छोड़ दी। रामबीर ने बताया कि उसी दौरान सोमबीर कार को स्टार्ट करके वहां से ले गया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। इसके बाद रामबीर ने बाढड़ा थाने में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर कार बरामद कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने बस स्टैंड पर महिला के गले से चुराई सोने की चेन
कुडल निवासी एक महिला की दादरी बस स्टैंड पर सोने की चेन चोरी हो गई। पीड़िता ने एक युवती पर चेन चोरी करने का संदेह जताया है। उसने इसकी शिकायत बस स्टैंड पुलिस चौकी में दी है जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस को दी शिकायत में कुडल निवासी संतोष ने बताया कि छह फरवरी को वो अपने गांव से धनोंदा शादी में जा रही थी। दादरी बस स्टैंड पर जब वो बस में चढ़ने लगी तो चेन उसके गले में थी। इसके बाद उसने संभाली तो चेन नहीं मिली। संतोष ने बताया कि बस में चढ़ते समय उसके पीछे एक युवती खड़ी थी जो मुंह को दुपट्टे से ढके हुए थी। चेन चोरी होने का पता चलने के बाद उक्त युवती बस में नजर नहीं आई। उसे संदेह है कि उसके गले से सोने की चेन उक्त युवती ने चुराई है। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसकी चेन का वजन करीब 12 ग्राम था और इसकी कीमत करीब 65 हजार रुपये थी। संतोष ने पुलिस को शिकायत देकर उसकी चेन बरामद कराने की गुहार लगाई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed