फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Crime,accident,fir,death

पिकअप चालक ने कार को मारी टक्कर, पिता-पुत्र, घायल, रेफर

Thu, 03 Oct 2019 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Crime,accident,fir,death
झोझूखुर्द के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप के चालक ने कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। राहगीरों ने उनको अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। झोझूकलां थाना पुलिस ने घायल के बयान पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में झज्जर जिले के फतेहपुरी निवासी जय सिंह ने बताया कि वह आर्मी से रिटायर्ड हैं। बुधवार को वह अपने बेटे हन्नी को साथ लेकर अपनी कार से अपने मामा के गांव कादमा जा रहे थे। जब वे झोझूखुर्द के समीप पहुंचे तो सामने से आए एक तेज रफ्तार पिकअप के चालक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल के बयान दर्ज किए। एएसआई परमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed