फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Cows will be sent to cowsheds, consensus reached in meeting with operators

Charkhi Dadri News: गोशालाओं में भेजे जाएंगे गोवंश, संचालकों के साथ बैठक में बनी सहमति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Cows will be sent to cowsheds, consensus reached in meeting with operators
पुराना बस स्टैंड के पास खड़ा बेसहारा पशु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर को गोवंश मुक्त करने के लिए नगर परिषद की टीम ने दो माह में शहर में 190 गोवंश पकड़ा है। अब इस अभियान को तेजी दी जाएगी। हाल ही में नगर आयुक्त की अध्यक्षता में अधिकारियों की गोशाला संचालकों के साथ बैठक हुई है। इसमें गोवंश गोशालाओं में रखने पर सहमति बन गई है। सोमवार से अधिकारी गोवंश पकड़ो अभियान को गति देंगे।

शहर में 600 गोवंश हैं। नगर परिषद सफाई निरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि शहर में दो माह के अंदर 190 गोवंश पकड़े गए हैं और सोमवार से अभियान को गति दे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल 200 गोवंशों को पकड़ कर गोशालाओं में छोड़ने की योजना है। उन्होंने बताया कि सोमवार से चलाए जाने वाले अभियान को लेकर कर्मचारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। रात के समय ही गोवंश पकड़ो अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed