फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Cow trapped in swamp made of sewer and rain water in CCI campus, died

सीसीआई परिसर में सीवर व बारिश के पानी से बने दलदल में फंसी गाय, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Cow trapped in swamp made of sewer and rain water in CCI campus, died
पानी एवं कीचड़ में धंसने से गाय की हुई मौत, गोभक्तों ने जताया रोष
विज्ञापन

सीसीआई परिसर में चार माह से भरा है सीवर व बारिश का पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। वर्षों से बंद पड़ी सीसीआई सीमेंट फैक्टरी के खाली परिसर में चार माह से सीवर एवं दूषित पानी भरा है। इस पानी में मंगलवार रात के समय गाय धंस गई। बाद में ठंड के चलते उसकी मौत हो गई। जिससे गोभक्तों में रोष है। समाजसेवी रिंपी फौगाट व उनकी टीम ने मौके पर पहुंच कर मृत गाय को पानी से बाहर निकाला गया। गाय की अंतिम क्रिया की गई।

गोभक्त रिंपी फौगाट ने कहा कि पिछले कई माह से सीवर व बारिश का पानी परिसर में भरा हुआ है, जिसके लोगों यहां बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रशासन, संबंधित विभाग को इस समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए और पानी की निकासी समसपुर या रामनगर एसटीपी में करवानी चाहिए। इसके साथ ही यहां के हालात को देखते हुए दवाओं का छिड़काव करवाना चाहिए। इस दौरान राकेश योगी, मनोज सिंघल, महावीर बंसल, भगत सिंह, सुमित डाला, पुनीत, आशीष चौहान, विपिन सिंगल, प्रियंका, संजय चाहर, शुभम, चिक्कू व कैलाश आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

फोटो 20
शहर की सीसीआई परिसर में चार माह से भरे पानी में पड़ी मृत गाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed