फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Covid lab construction work started in civil hospital, will be completed in a week

सिविल अस्पताल में कोविड लैब निर्माण कार्य शुरू, एक सप्ताह में होगा पूरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Covid lab construction work started in civil hospital, will be completed in a week
सिविल अस्पताल में कोविड लैब निर्माण कार्य शुरू, एक सप्ताह में होगा पूरा
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिला अस्पताल में घोषणा के 11 माह बाद कोविड जांच लैब खोलने की कवायद शुरू हो गई है। पीडब्ल्यूडी की ओर से लैब का निर्माण करवाया जा रहा है और इसके लिए सरकार की तरफ से जारी किया गया सवा आठ लाख का बजट स्वास्थ्य विभाग पीडब्ल्यूडी को सौंप चुका है। करीब एक सप्ताह के अंदर लैब का निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है और इसके बाद प्रतिदिन 500 सैंपलों की जांच यहां हो सकेगी। फिलहाल कोरोना जांच के लिए सैंपल रोहतक पीजीआई समेत अन्य शहरों में भेजने पड़ रहे हैं।
गत सितंबर माह में चरखी दादरी पहुंचे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने प्रशासन के आग्रह पर सिविल अस्पताल में कोविड जांच लैब खोलने की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के समक्ष रखी थी। उन्होंने इसे तत्काल मंजूरी दे दी थी। इसके बाद कई माह तक मामला ठंडे बस्ते में पड़ा रहा। पिछले दो माह से इस पर दोबारा से कवायद शुरू हुई। गत माह ही सरकार ने सिविल अस्पताल में कोविड जांच लैब खोलने के एस्टीमेट को स्वीकृति देने के साथ बजट भी जारी किया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने करीब सवा आठ लाख का बजट पीडब्ल्यूडी को ट्रांसफर किया और विभाग ने सिविल अस्पताल के पुराने भवन में कोविड जांच लैब निर्माण का काम शुरू कर दिया है। यह कार्य एक सप्ताह के अंदर पूरा हो जाएगा और इसके बाद सैंपलों की जांच यहां शुरू होगी। हालांकि यहां स्टाफ की भी जरूरत होगी।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग ने इसकी डिमांड भी मुख्यालय भेज रखी है, जिसके मुताबिक यहां आठ एलटी और माइक्रोबायोलॉजिस्ट समेत करीब 22 कर्मचारियों की तैनाती होनी है। जिला अधिकारियों के अनुसार जल्द ही एलटी समेत अन्य स्टाफ की तैनाती होने की उम्मीद है। लैब निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मौजूदा संसाधनों के सहारे इसे शुरू किया जाएगा और स्टाफ बढ़ते ही सैंपलिंग कार्य में भी तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशीनें पहले ही भेज चुका विभाग
कोविड जांच लैब के लिए स्वास्थ्य विभाग मशीनें पहले ही भेज चुका है। कोविड सैंपल सुरक्षित रखने के लिए तीन डीप फ्रिजर समेत एलाइजा रीडर मशीन और अन्य उपकरण विभाग के पास पहले ही पहुंच चुके हैं। इस समय जिले में प्रतिदिन 300 से 400 सैंपल लिए जा रहे हैं।

वर्जन::
कोविड जांच लैब का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, जो एक सप्ताह में पूरा होने की उम्मीद है। स्टाफ की तैनाती की डिमांड भी हमने मुख्यालय भेजी हुई है जो जल्द पूरी होने का अनुमान है।
डॉ. संजय गुप्ता, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed