फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   covid- 19

कोरोना संक्रमित महिला की मौत, 46 नए केस मिले

Fri, 28 May 2021 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
covid- 19
जिले में उपचाराधीन भिवानी निवासी एक कोरोना संक्रमित महिला की वीरवार को मौत हो गई। वहीं, 46 नए कोरोना पॉजिटिव केस भी सामने आए हैं। इसके अलावा वीरवार को 121 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है और अब जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 92 फीसदी हो गया है। सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग वीरवार को भिवानी के शीमली निवासी 72 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की दादरी में उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यह मौत दादरी की बजाय भिवानी में गिनी जाएगी। उन्होंने बताया कि वीरवार को दादरी जिला निवासी किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई, लेकिन 46 नए केस मिले हैं। उन्होंने बताया कि नए संक्रमितों में 13 महिलाएं भी शामिल हैं। नए संक्रमितों की उम्र 11 से 78 वर्ष के बीच है और स्वास्थ्य विभाग ने सभी को ट्रेस कर लिया है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि 27 मई तक जिले से कोरोना जांच के लिए 179633 सैंपल लिए गए हैं जिनमें से 174024 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सीएमओ ने बताया कि वीरवार को 641 सैंपल लिए गए और फिलहाल 739 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं। उन्होंने बताया कि नए केस मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 4870 हो गई है और 269 संक्रमित अभी उपचाराधीन हैं। सीएमओ ने बताकि 79 संक्रमित आइसोलेशन वार्डों में और 190 होम आइसोलेट हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में 119 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है जबकि 4482 कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में मिले नए केस
दादरी शहर निवासी आठ लोग वीरवार को संक्रमित मिले हैं जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। सारंगपुर में तीन, सांतोर में दो, मिसरी में चार, रानीला में तीन, बौंदकलां में दो संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा बिलावल, माई कलां, समसपुर, रूदड़ोल, बेरला, हड़ौदी, गोपी और भांडवा में भी नए संक्रमित मिले हैं।

17 सेशन लगाकर 1782 को लगाई कोरोना वैक्सीन
वीरवार को स्वास्थ्य विभाग ने 17 सेशन लगाकर 1782 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई। जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉक्टर आशीष मान ने बताया कि सिविल अस्पताल में 449, बौंदकलां में 21, अचीना में 69, इमलोटा में 62, रानीला में 100, सांवड़ में 130, झोझूकलां में 100, बकलरा में 49, संतोकपुरा में 80, मानकावास में 50, माई कलां में 100, गोपी में 210, बाढड़ा में 117, हड़ौदी में 75, कादमा में 100 और छपार में 70 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
वीरवार को भिवानी जिला निवासी एक संक्रमित महिला की मौत हुई है जबकि 46 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। जिले की रिकवरी रेट लगातार बढ़ रही है जो राहत की बात है।
डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed