फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Corruption free administration is the priority of AAP : Dr. Sushil

भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन आम आदमी पार्टी की प्राथमिकता : डाॅ. सुशील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Corruption free administration is the priority of AAP : Dr. Sushil
चरखी दादरी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. सुशील गुप्ता ने सोमवार को शहर में चंपापुरी क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन पार्टी की प्राथमिकता है। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष धनराज कुंडू व जिला सचिव राकेश चांदवास ने की।
विज्ञापन

सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी हर जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन कर रही है। आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर बैठकें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का संगठन प्रदेश के प्रत्येक गांव और वार्ड में है। इसके साथ ब्लॉक, सर्किल, विधानसभा और लोकसभा स्तर पर भी कार्यकर्ताओं की लंबी फौज है। आम आदमी पार्टी व्यवस्था परिवर्तन करने का काम करती है। भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन पार्टी की प्राथमिकता है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि हरियाणा में न अच्छी शिक्षा है न चिकित्सा है। दादरी में तो लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। सीवर व्यवस्था खराब पड़ी है। सरकार ने हरियाणा के हर वर्ग को त्रस्त करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करवाना चाहती है। आम आदमी पार्टी का जुझारू कार्यकर्ता न डरता है और न झुकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सरकार किसानों पर अत्याचार करने में लगी है : गुप्ता

सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में किसान आंदोलन चल रहा है। तीन साल पहले भी किसान अपनी मांगों को लेकर सवा साल तक सड़कों पर थे। प्रधानमंत्री मोदी ने उस समय भी कहा था कि एमएसपी की गारंटी लागू करेंगे। तीन साल बाद फिर किसान प्रधानमंत्री मोदी को उनका वादा याद दिलाना चाहते हैं। सरकार किसानों पर अत्याचार करने में लगी है। बॉर्डर सील कर दिए गए। प्रदेश के युवा दर- दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed