{"_id":"62700bfcfc17d72ff70542b5","slug":"corona-samples-for-264-people-941-got-vaccine-charkhidadri-news-hsr630610817","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : 264 लोगों के लिए सैंपल, 941 को लगाई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : 264 लोगों के लिए सैंपल, 941 को लगाई वैक्सीन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाता बुजुर्ग।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिले में कोरोना ने दोबारा दस्तक दे दी है और इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग का ध्यान वैक्सीनेशन और सैंपलिंग बढ़ाने पर है। इसी कड़ी में सोमवार को विभागीय टीमों ने कोरोना जांच के लिए जहां 264 नए सैंपल लिए तो वहीं, 941 लोगों को वैक्सीन की डोज भी दी। हालांकि सोमवार को कोरोना का कोई नया केस सामने नहीं आया। दूसरी ओर 15 स्वास्थ्य केंद्रों पर सोमवार को वैक्सीनेशन किया गया।
गौरतलब है कि रविवार को जिले में 31 दिन बाद कोरोना के तीन केस सामने आए थे। सोमवार को विभागीय टीमें इन संक्रमितों के घर पहुंची और उनके संपर्क आए 12 लोगों के सैंपल लिए। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. संदीप ने बताया कि सोमवार को नया मामला सामने नहीं आया है। जिले में तीन ही कोरोना सक्रिय केस हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिले से कोरोना जांच के लिए 364333 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 466 की रिपोर्ट अभी लंबित हैं।
जिला वैक्सीनेशन प्रभारी डॉ. आशीष मान ने बताया कि कोरोनारोधी टीकाकरण में टीमों को तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में पहली डोज का 105 प्रतिशत लक्ष्य और दूसरी डोज का 102 प्रतिशत लक्ष्य हासिल हो चुका है। अब विभाग का फोकस 12 से 14 आयुवर्ग पर है। उन्होंने बताया कि इस आयुवर्ग में 56 प्रतिशत को पहली और 15 प्रतिशत को दूसरा डोज लगाई जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 301 लोगों को एहतियाती डोज दी गई है।
विज्ञापन
इस केंद्र पर इतने लोगों को लगाई वैक्सीन
सोमवार को सिविल अस्पताल में 180, एमसीएच में 10, बौंदकलां में 35, अचीना में 30, रानीला में 50, सांवड़ में 180, झोझूकलां में 160, बलकरा में 50, संतोकपुरा में 46, मानकावास में 34, माई कलां में 40, गोपी में 58, कादमा में 59 और छपार में 29 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई।
जिले में कोरोना के तीन केस सक्रिय हैं और इन्हें देखते हुए विभाग अलर्ट हो गया है। उच्च अधिकारियों ने वैक्सीनेशन में तेजी लान के निर्देश दिए हैं और उसी मुताबिक व्यवस्था की जा रही है। - डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ, चरखी दादरी