फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Corona: More than 190 active cases in the district after six months, one infected killed

कोरोना : छह माह बाद जिले में 190 से अधिक सक्रिय केस, एक संक्रमित की मौत

Sat, 17 Apr 2021 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Corona: More than 190 active cases in the district after six months, one infected killed
बिना मास्क लगाए पुराने बस स्टैंड रोड से गुजरते लोग। - फोटो : CharkhiDadri
कअप्रैल में कोरोना जिले में फिर से पीक पर पहुंच गया है। शनिवार को पांच नए केस मिलने के बाद जिले में कोरोना के 194 केस सक्रिय हो ,गए हैं जो पिछले छह माह में सर्वाधिक संख्या है। वहीं, शनिवार को जिला स्वास्थ्य विभाग ने एक संक्रमित महिला की मौत होने की पुष्टि भी की है। जिले में चार माह बाद किसी संक्रमित ने दम तोड़ा है और इसकी पुष्टि सीएमओ सुदर्शन पंवार ने की है।
विज्ञापन

जिले की अगर बात करें तो अक्तूबर 2020 से लेकर फरवरी 2021 तक कोरोना के पॉजिटिव रेट में कमी आई है, जबकि रिकवरी रेट में सुधार हुआ था। मार्च में कोरोना का ग्राफ दोबारा बढ़ना शुरू हुआ और अप्रैल में तो लगातार संक्रमित केस मिल रहे हैं। एक से 17 अप्रैल तक के आंकड़ों पर गौर करें तो 196 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि महज 24 स्वस्थ हुए हैं। इस लिहाज से पॉजिटिव रेट रिकवरी रेट से आठ गुना अधिक रही है।
विज्ञापन

जिले में अक्तूबर 2020 में 190 से अधिक कोरोना केस सक्रिय थे और अब 17 अप्रैल 2021 को सक्रिय केसों की संख्या दोबारा से बढ़कर 190 के आंकड़े को पार करके 194 पर पहुंच गई है। जिले में कोरोना से आखिरी मौत दिसंबर में हुई थी और 17 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग ने एक और संक्रमित की मौत होने की पुष्टि की है। सीएमओ सुदर्शन पंवार ने बताया कि डोहका हरिया निवासी 63 साल की महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है। संक्रमित महिला अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन थी। उन्होंने बताया कि जिले में यह 27वें कोरोना संक्रमित की मौत है और चार माह बाद जिले में किसी संक्रमित ने दम तोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को ये मिले संक्रमित
सीएमओ सुदर्शन पंवार ने बताया कि शनिवार को पांच नए केस सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1754 हो गई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को जो पांच केस सामने आए हैं, उनमें दो महिलाएं शामिल हैं। सीएमओ ने बताया कि एमसी कॉलोनी निवासी 63 साल का व्यक्ति, पुरानी अनाज मंडी निवासी 32 साल का व्यक्ति, बैंकर कॉलोनी निवासी 50 साल का व्यक्ति, आश्रम रोड निवासी 74 साल की महिला और पुरानी अनाज मंडी निवासी 37 साल की महिला शनिवार को संक्रमित पाई गई है।
1580 सैंपल की रिपोर्ट अभी लंबित
शनिवार तक जिले से विभाग ने कोरोना जांच के लिए 149924 सैंपल लिए हैं, जिनमें से 1754 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 146590 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिलहाल 1580 सैंपल की रिपोर्ट लंबित है। शनिवार को विभाग ने जिले से 603 लोगों के सैंपल लिए। आइसोलेशन वार्ड में 35 संक्रमित उपचाराधीन हैं। 1533 संक्रमित अब तक स्वस्थ हुए हैं।
प्रशासन की सख्ती बेअसर, लापरवाही से बाज नहीं आ रहे लोग
कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन लोगों पर सख्ती बरत रहा है, लेकिन इसके बाद भी लोग लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे। शुक्रवार को आयोजित बैठक में डीसी राजेश जोगपाल ने दस अधिकारियों को स्पेशल चालान बुक जारी की है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि जो लोग कोविड गाइडलाइन की अवहेलना कर रहे हैं, उन पर सख्ती बरतते हुए कार्रवाई की जाए।

वर्जन
जिले में लगातार कोरोना संक्रमित केस सामने आ रहे हैं। शनिवार को नए पांच केस मिले हैं, जबकि एक संक्रमित महिला की मौत हुई है। लोगों से अपील है कि वे लापरवाही न बरतें। सजगता और सतर्कता अपनाकर ही कोरोना से बचाव संभव है।
- सुदर्शन पंवार, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed