{"_id":"6215327b6693e54c1e58b760","slug":"corona-infected-71-year-old-died-145th-death-in-the-district-charkhidadri-news-hsr624997793","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित 71 साल के बुजुर्ग ने तोड़ा दम, जिले में 145वीं मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित 71 साल के बुजुर्ग ने तोड़ा दम, जिले में 145वीं मौत
विज्ञापन
चरखी दादरी। कोरोना की तीसरी लहर भले ही समाप्ति की ओर बढ़ रही है, मगर अभी भी यह घातक है। मंगलवार को कोरोना संक्रमित 71 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। वह 12 दिन से अस्पताल में उपचाराधीन था। यह जिले में कोरोना से 145वीं मौत है। मंगलवार को 21 नए केस भी सामने आए, जबकि 18 स्वस्थ हुए। अब जिले में 73 एक्टिव केस हैं।
गांव रानीला बास वासी 71 वर्षीय बुजुर्ग को 12 फरवरी को सामान्य अस्पताल भिवानी में दाखिल करवाया गया था और 22 फरवरी को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। यह जिले में 145वीं मौत है। अब तक मरने वालों में अधिकतर बुजुर्ग और बीमारी ग्रस्त थे। 21 नए संक्रमित आने के बाद अब संक्रमितों का आंकड़ा 7334 तक पहुंच गया है। इनमें से 7116 ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को भी 18 स्वस्थ हुए। 688 नए सैंपल भी जांच के लिए लैब भेजे गए। अब तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से 343904 सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनमें से 335882 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
यहां मिले नए संक्रमित -
नए मिले संक्रमितों में झोझू कलां वासी 15 वर्षीय किशोर, पिचौपा कलां वासी 11 वर्षीय बच्चा, आदमपुर वासी 16 वर्षीय किशोर, मनकावास वासी 12 वर्षीय बच्ची, बौंद कलां से 14 वर्षीय किशोर, नांधा से नौ-नौ वर्ष के चार बच्चे व एक बच्ची, एमसी कॉलोनी 24 वर्षीय युवक, हिंडोल से 34 वर्षीय व्यक्ति, बौंद कलां से 26 वर्षीय युवक, बादल गांव से 43 वर्षीय व्यक्ति, घिकाड़ा से 29 वर्षीय महिला, एक्सिस बैंक से 32 वर्षीय महिला, लाडावास से 30 वर्षीय युवक, सांवड से 82 वर्षीय बुजुर्ग, बड़राई से 75 वर्षीय बुजुर्ग, मनकावास से 45 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन
508 को लगाई वैक्सीन -
जिले में मंगलवार को 508 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें 28 को पहली डोज तो 404 को दूसरी डोज दी गई। 76 को एहतियातन डोज लगाई गई। अब तक कुल 832328 डोज लगाई जा चुकी है। इनमें 425905 को पहली और 401456 को दूसरी डोज दी गई है।
कोरोना के मरीज अभी भी सामने आ रहे है। ऐसे में जरूरी है कि लोग सावधानी रखें। आज एक व्यक्ति की मौत की सूचना आई है। अब तक जिले में 145 कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है। लोगों को अभी भी सावधानी रखने की जरूरत है।
- डॉ. सुदर्शन पंवार, सिविल सर्जन।