फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Corona growing on the lines of September-October, 45 infected in nine days

सितंबर अक्टूबर की तर्ज पर बढ़ रहा कोरोना, नौ दिन में मिले 45 संक्रमित

Fri, 09 Apr 2021 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Corona growing on the lines of September-October, 45 infected in nine days
हाल-ए-बाजार...बाजार में सड़क पर बिन मास्क गुजरते लोग। - फोटो : CharkhiDadri
करीब पांच माह बाद जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फिर बढ़ रहा है। अप्रैल में एक दिन में औसतन पांच संक्रमित मिले हैं। नौ दिन में 45 संक्रमित मिल चुके हैं। संक्रमण की ऐसी गति पिछले साल सितंबर और अक्टूबर में थी जब संक्रमण अपने पीक पर था। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दो शिफ्ट में वैक्सीनेशन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को एक साल से अधिक समय बीत चुका है। प्रदेश के अन्य जिलों के मुकाबले चरखी दादरी में स्थिति काफी हद तक ठीक है, लेकिन अब लगातार बढ़ रहे मामले विभाग और प्रशासन को चिंतित कर रहे हैं। फरवरी में जिला कोरोनामुक्त घोषित हो गया था, लेकिन इसके बाद मार्च में फिर से संक्रमण ने जिले में पांव पसारने शुरू कर दिए। अप्रैल में तो संक्रमण की दर जिले में काफी बढ़ गई है। सितंबर और अक्तूबर 2020 में कोरोना संक्रमण जिले में पीक पर रहा। इन दो माह में जिले में 720 लोग संक्रमित मिले थे, जबकि 500 संक्रमित स्वस्थ हुए थे। उन दो माह में आठ संक्रमितों की मौत हुई थी। अब मार्च और अप्रैल 2020 की बात करें तो 40 दिन में 76 संक्रमित मिले हैं, जबकि केवल 22 स्वस्थ हुए हैं। नौ अप्रैल दोपहर तक जिले में 61 केस सक्रिय थे। राहत की बात यह है कि इस दौरान किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। मार्च में 34 और अप्रैल के आठ दिनों में 42 लोग संक्रमित पाए हैं। मार्च में 18 संक्रमित तो अप्रैल में महज पांच संक्रमित स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

नौ से पांच के बाद इमरजेंसी स्टाफ करेगा टीकाकरण
वैक्सीनेशन को गति देने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरे सप्ताह वैक्सीन लगाएगा। सुबह नौ से शाम पांच बजे तक सेशन लगाए जाएंगे। इसके बाद सिविल अस्पताल में वैक्सीनेशन होगा। इमरजैंसी कक्ष में स्टाफ रात को पहुंचने वाले लोगों को भी वैक्सीन देगा और यह व्यवस्था शुक्रवार से लागू कर दी गई है। आठ अप्रैल की शाम तक जिले में 41464 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6.12 प्रतिशत है वैक्सीनेशन का वेस्टेज फैक्टर
जिले में करीब 44450 डोज वैक्सीन पहुंची है। जिले में 35 से 59 साल की उम्र के 5458 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 4503 फ्रंट लाइन वर्कर्स और 60 साल से अधिक उम्र के 29195 लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। अब तक जिले में कोविशील्ड वैक्सीन की 34450 और को वैक्सीन की दस हजार डोज पहुंची हैं।
चार साल के बच्चे समेत तीन नए केस मिले
शुक्रवार को तीन लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि एक संक्रमित स्वस्थ हुआ। सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि नौ अप्रैल की शाम तक जिले में 1604 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, जबकि 1515 स्वस्थ हुए हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 636 सैंपल लिए गए। जिले से भेजे गए 1322 सैैंपल की रिपोर्ट अभी लंबित है। शुक्रवार को गोठडा निवासी 28 साल का युवक, बाढड़ा निवासी 27 साल का युवक और कलाली निवासी चार साल का बच्चा संक्रमित मिला है।
लोग बरत रहे लापरवाही, चालान का भी नहीं डर
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन लोगों से सतर्कता बरतने की लगातार अपील कर रहा है, लेकिन इसे नजरअंदाज किया जा रहा है। बाजारों से लेकर सरकारी विभागों तक कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है। प्रशासनिक टीम ऐसे मामले पकड़ने के बाद चालान भी कर रही है। इसके बावजूद लोग बाज नहीं आ रहे।
वर्जन::
मार्च और अप्रैल में जिले में कोरोना संक्रमण दोबारा से बढ़ा है। लोगों से अपील है कि वो घरों से निकलते समय मास्क अवश्य पहनें और सामाजिक दूरी की हिदायत का भी पालन करें।

डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ
अब सिविल अस्पताल में 24 गुना 7 वैक्सीनेशन किया जाएगा। पांच बजे के बाद भी सिविल अस्पताल में आकर लोग वैक्सीन लगवा सकते हैं। इमरजेंसी में तैनात स्टाफ को इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं। वैक्सीनेशन की गति बढ़ाने के लिए अब दो शिफ्टों में हम टीकाकरण करेंगे।
आशीष मान, जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed