फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   corona

चार लोग मिले कोरोना संक्रमित, 3891 लोगों को लगाई वैक्सीन

Wed, 31 Mar 2021 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
corona
गीता भवन अस्पताल में कोरोना का टीका लगाते हुए स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : CharkhiDadri
जिले में मंगलवार को दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब जिला में एक्टिव केस की संख्या 22 पहुंच गई है। सोमवार को भी जिले में दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं, मंगलवार को जिले में 3981 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार और मंगलवार को दो-दो लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सोमवार को 43 वर्षीय महिला और 36 वर्षीय पुरुष जबकि मंगलवार को 21 वर्षीय युवक व 36 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिला में अब तक 140244 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जा चुके हैं। कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1553 पहुंच गई है, जिनमें 1505 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। सीएमओ ने बताया कि 1636 सैंपल की रिपोर्ट अभी लंबित हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक ने किया जिले का दौरा
कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अब वैक्सीनेशन पर ज्यादा जोर दे दिया है ताकि फैलाव ना होने पाए। अब 45 आयुवर्ग के लोगों को भी वैक्सीन के दायरे में ले लिया गया है। मंगलवार को स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक डीएन बागड़ी ने जिला का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। कोरोना टीकाककरण के बारे में रिपोर्ट ली। डीएन बागड़ी ने टीकाकरण को और गति देने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में 3891 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। हमने सिविल अस्पताल, सभी सीएचसी और पीएचसी पर मंगलवार को 18 सेशन लगाकर कोरोना वैक्सीनेशन किया। सोमवार और मंगलवार को जिले में चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed