{"_id":"5e8f68448ebc3e76a002e212","slug":"corona-charkhidadri-news-rtk5501980115","type":"story","status":"publish","title_hn":"83 में से 82 की रिपोर्ट निगेटिव, कोरोना जांच को 27 के सैंपल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
83 में से 82 की रिपोर्ट निगेटिव, कोरोना जांच को 27 के सैंपल भेजे
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइजेशन करती टीम।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी तक जिले में मात्र एक कोरोना पॉजिटिव मरीज है। बुधवार तक लिए सभी 83 सैंपलों में 82 की रिपोर्ट निगेटिव है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने 27 संदिग्ध लोगों के सैंपल और जांच के लिए पीजीआई भेजे हैं। शुक्रवार तक इनकी रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
ज्ञात रहे कोरोना पॉजिटिव जमाती के संपर्क में आने वाला हिंडोल निवासी 25 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला था। स्वास्थ्य विभाग उसके संपर्क में आए 40 लोगों की अब तक पहचान कर उनकी स्वास्थ्य जांच कर चुका है। अब विभाग ने सांजरवास और हिंडोल गांव में रहने वाले पंद्रह और लोगों के सैंपल भेजे हैं। इनमें से कुछ कोरोना पॉजिटिव मिले युवक के संपर्क में आए थे। सतर्कता बरतते हुए इनको आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।
डिप्टी सीएमओ डॉ. चंचल तोमर ने बताया कि बुधवार रात तक सभी 83 सैंपलों की रिपोर्ट मिल चुकी है। जबकि वीरवार को भेजे गए 27 सैंपलों की रिपोर्ट शुक्रवार तक आने की उम्मीद है। वहीं, जिला प्रशासन ने चौथे दिन भी रेड फ्लैग और बफर जोन में शामिल सात गांवों की सीमाएं सील रखीं। इन गांवों में आने-जाने पर प्रतिबंध हैं और पुलिस का सख्त पहरा है। लोगों के घरों से बाहर निकलने पर भी पाबंदी है और आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई डोर-टू-डोर करने की व्यवस्था जिला प्रशासन कर रहा है। डिप्टी सीएमओ चंचल तोमर ने बताया कि रेड फ्लैग और बफर जोन में शामिल सात गांवों के 28661 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जानी है। उन्होंने बताया कि वीरवार तक करीब 12 हजार लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा चुकी है। करीब साढ़े 16 हजार लोगों के स्वास्थ्य की जांच अभी की जानी है।
विज्ञापन
आइसोलेशन वार्ड में 58 संदिग्ध भर्ती
वहीं, क्वारंटीन में रखे गए जिले के 928 लोग अब तक सर्विलांस समय पूरा कर चुके हैं और 133 लोग होम क्वारंटीन हैं। वीरवार को आइसोलेशन वार्ड में 58 संदिग्ध भर्ती किए गए। इनके अलावा 32 लोगों को क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है।
दूसरे क्वारंटीन सेंटर में संदिग्धों को भेजना किया शुरू
इमलोटा पीएचसी के क्वारंटीन सेंटर में स्वास्थ्य विभाग पहले ही संदिग्धों को भेज चुका है। डिप्टी सीएमओ चंचल तोमर ने बताया कि मंगलवार को सर्वोदय स्कूल में बनाए गए 200 बेड के क्वारंटीन सेंटर में भी संदिग्धों को भेजना शुरू कर दिया है। इसके अलावा प्रशासन ने डायमंड वैली स्कूल में भी एक क्वारंटीन सेंटर बनाया है। फिलहाल यहां संदिग्ध भेजने शुरू नहीं किए गए हैं।
बुधवार शाम तक भेजी गई सभी 83 रिपोर्ट आ चुकी हैं जिनमें 82 निगेटिव हैं। 27 सैंपल हमने जांच के लिए और भेजे हैं। जल्द ही इनकी रिपोर्ट भी मिल जाएगी।
चंचल तोमर, डिप्टी सीएमओ, चरखी दादरी