फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Corona: 24 people including women personnel and police personnel found infected

कोरोना : नप महिला कर्मी और पुलिस कर्मचारी समेत 24 लोग मिले संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Corona: 24 people including women personnel and police personnel found infected
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेती टीम। - फोटो : CharkhiDadri
कोरोना का ग्राफ जिले में अब निरंतर बढ़ रहा है। सोमवार को 24 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और इनमें 10 महिलाएं भी शामिल हैं। नए संक्रमितों में एक नप महिला कर्मी और एक पुलिस जवान भी है। जिले में अब 61 केस सक्रिय हैं। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने फ्रंट लाइन वर्कर्स और 60 साल की आयु से अधिक के लोगों को बूस्टर डोज भी शुरू कर दी है। पहले दिन 496 लोगों को एहतियाती खुराक लगाई गई।
विज्ञापन

सोमवार को जो 24 नए केस आए हैं, उनमें से 14 दादरी शहर के हैं। उन्होंने बताया कि नगर परिषद की एक महिला कर्मचारी संक्रमित मिलने के बाद उसके साथ काम करवाने वाले कर्मचारियों के रेपिड टेस्ट किए गए और सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोरोना संक्रमितों को ट्रेस कर लिया गया है और ये सभी होम आइसोलेट किए गए हैं। सोमवार को कोरोना जांच के लिए विभाग ने 1069 सैंपल लिए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक विभाग 319142 सैंपल ले चुका है, जिनमें से 895 की रिपोर्ट लंबित हैं। जिले में अब तक 5148 लोग संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें से 4948 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं और 139 की मौत हुई है।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में मिले कोरोना के नए केस
चंपापुरी क्षेत्र में 51 साल की महिला, कबाड़ी मार्केट में 44 वर्षीय पुरुष, मथुरी घाटी क्षेत्र में 19 साल की युवती, पातुवास में 34 वर्षीय महिला, शहर निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति और 23 वर्षीय युवती, रोहतक चौक निवासी 19 साल का युवक, सिविल अस्पताल के सीप रहने वाला 55 वर्षीय व्यक्ति, सांसद धर्मबीर सिंह वाली गली निवासी 53 साल का व्यक्ति, रोहिल्ला टेंट हाउस वाली गली निवासी 25 साल का युवक, रावलधी निवासी 28 और 40 वर्षीय युवकों समेत 34 साल की महिला, सदर थाना निवासी 43 वर्षीय पुलिस जवान, झोझू निवासी 21 वर्षीय युवक, लोहारु रोड निवासी 24 साल का युवक, महेंद्रगढ़ चुंगी निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग, एमसी कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय महिला, बेरला निवासी 40 साल की महिला, झिंझर निवासी 35 वर्षीय महिला, रामलवास निवासी 29 वर्षीय युवती, बौंदकलां निवासी 33 और 43 वर्षीय व्यक्ति समेत वार्ड- 13 निवासी 24 साल की युवती संक्रमित पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांवड़ में सबसे ज्यादा 101 लोगों को दी एहतियाती खुराक
जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉक्टर आशीष मान ने बताया कि फ्रंट लाइन वर्कर्स और 60 साल से अधिक आयु के लोगों को एहतियाती डोज लगानी विभाग ने शुरू कर दी है और पहले दिन 496 को वैक्सीन बूस्टर दिया गया। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल में 50, बौंदकलां में 17, अचीना में 24, रानीला में 14, सांवड़ में 101, झोझूकलां में 9, बलकरा में 14, संतोकपुरा में 19,मानकावास में 28, माई कलां में 54, गोपी में 18, बाढड़ा में 35, हड़ौदी में 46, कादमा में 31 और छपार में 36 ने पहले दिन एहतियाती डोज लगवाई।
15 से 17 आयुवर्ग में 1048 को लगाई वैक्सीन
डॉक्टर आशीष मान ने बताया कि 15 से 17 आयुवर्ग में 1048 को वैक्सीन लगाई गई। इस आयुवर्ग में सिविल अस्पताल में 65, एमसीएच में 28, बौंदकलां में 48,अचीना में 40, इमलोटा में 56, रानीला में 120, सांवड़ में 59, झोझूकलां में 68, बलकरा में 120, संतोकपुरा में 52, मानकावास में 125, माई कलां में 10, गोपी में 54, बाढड़ा में 69, हड़ौदी में 66, कादमा में 39 और छपार में 29 किशोरों को वैक्सीन की डोज दी गई।

वर्जन::
सोमवार को कोरोना के 24 नए केस सामने आए हैं। इसके अलावा हमारी टीमों ने सोमवार को 3255 लोगों का वैक्सीनेशन किया। पहले ही दिन 496 फ्रंट लाइन वर्कर्स को एहतियाती खुराक दी गई है। - डॉ. सुदर्शन पंवार
फोटो 22
एमसीएच में चिकित्सक को बूस्टर डोज देते हुए।
फोटो 23
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेती टीम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed