फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Corona: 16 people found infected in the district, three patients became healthy

कोरोना : जिले में 16 लोग मिले संक्रमित, तीन मरीज हुए स्वस्थ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Corona: 16 people found infected in the district, three patients became healthy
चरखी दादरी। जिले में मंगलवार को पांच महिलाओं समेत 16 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से 12 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को तीन संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज भी किया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि मंगलवार को शहर में चार और गांवों में 12 नए केस मिले हैं। इनमें 28 वर्षीय युवक, 62 वर्षीय महिला और 18 साल की युवती शामिल है। झोझूकलां निवासी 23 वर्षीय युवती भी संक्रमित मिली है। वहीं, भागवी निवासी 29 साल का युवक, बिलावल निवासी 28 वर्षीय युवक, नांधा निवासी 30 वर्षीय महिला, रणकोली निवासी 40 साल का व्यक्ति, सौंप-कासनी निवासी 20 साल का युवक, समसपुर निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति, दिल्ली रोड निवासी 31 वर्षीय व्यक्ति, भगत सिह मार्केट निवासी 22 साल का युवक, कांहड़ा निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति, शहर निवासी 33 साल का व्यक्ति, काठमंडी निवासी 17 वर्षीय किशोरी व हिंडोल निवासी 25 साल का युवक कोरोना संक्रमित मिला है। गांव मोरवाला में तीन केस मिले हैं।
विज्ञापन

879 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव
जिले में नए केस मिलने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या 5164 हो गई, जबकि 4951 संक्रमित स्वस्थ हो चुके है। जिले में कोरोना के 74 केस सक्रिय हैं। इसके साथ ही मंगलवार को जिले से 606 नए सैंपल लिए गए हैं और अब सैंपल संख्या 319748 पहुंच गई है। मंगलवार को 895 सैंपल की रिपोर्ट आई है, जिनमें 16 रिपोर्ट पॉजिटिव और 879 रिपोर्ट निगेटिव हैं। अब 606 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed