फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   contractor made pipeline in

Charkhi Dadri News: ठेकेदार ने खेत में बिछाई 300 मीटर पेयजल लाइन, विभाग ने बंद की आपूर्ति

Fri, 09 May 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 09 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
contractor made pipeline in
धनासरी गांव में बिछाई गई भूमिगत पेयजल लाइन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। गांव धनासरी में जनस्वास्थ्य विभाग के ठेकेदार ने ग्राम पंचायत के प्रस्ताव पर ढाणी के बजाय एक निजी व्यक्ति के खेत में 300 मीटर लंबी पेयजल आपूर्ति लाइन डाल दी। इससे श्योकरण की ढाणी में रहने वाले लोगों में रोष पैदा हो गया।
उन्होंने सीएम व उपायुक्त कार्यालय को पत्र लिखकर निजी लाभ देने का आरोप लगाया। अब जांच के बाद पेयजल आपूर्ति लाइन को बंद कर दिया गया है। जल्द ही आपूर्ति लाइन भी उखाड़ी जाएगी।
विज्ञापन

गांव धनासरी निवासी प्रवीन, सत्यवीर, सूरजमल, राममेहर, महेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में बताया था कि धनासरी से कांहड़ा गांव के कच्चे रास्ते पर श्योकरण की ढाणी है। इसमें 10 परिवार रहते हैं। सरकार की हर घर जल, हर घर नल योजना के तहत गांव में पेयजल आपूर्ति लाइन बिछाई जानी थी। इसे ठेकेदार ने ग्राम पंचायत के प्रस्ताव पर श्योकरण की ढाणी के बजाय अपने चहेते व्यक्ति के खेत में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इसमें विभाग के 80 पाइप लगे हैं। उक्त व्यक्ति के घर के समीप अन्य घर भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed