फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Contaminated water supply in Kabir Nagar for six months, people expressed anger

कबीर नगर में छह माह से हो रही दूषित पानी की आपूर्ति, लोगों ने जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Contaminated water supply in Kabir Nagar for six months, people expressed anger
दूषित पेयजल आपूर्ति को लेकर विभाग के खिलाफ रोष जताते वार्ड 12 के लोग । - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। वार्ड-12 में छह माह से दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। वार्ड की चार गलियों के 150 घरों में रहने वाले 500 से अधिक लोग समस्या का दंश झेल रहे हैं। समस्या से त्रस्त लोगों ने मंगलवार को जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष जताया। वार्ड वासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी पेयजल आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ है, जिसके चलते उन्हें पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वार्ड वासियों ने बताया कि उनके यहां एक दिन छोड़कर 45 मिनट पेयजल आपूर्ति की जाती है। पहले 20 मिनट तक तो नल से दूषित पानी ही गिरता रहता है, जिसे वो किसी काम में प्रयोग नहीं कर सकते। लोगों ने बताया कि पेयजल संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्हें टैंकरों का सहारा लेना पड़ रहा है और प्रति टैंकर उन्हें 400 रुपये का भुगतान करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि सप्ताह में उन्हें एक बार टैंकर डलवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कबीर नगर में पिछले कई माह से दूषित पानी की आपूर्ति होने से लोग दिक्कतें झेल रहे हैं। वार्ड में विभाग द्वारा 30 वर्ष पहले पेयजल लाइन डाली गई थी जो जर्जर हो चुकी है। पेयजल लाइन पुरानी होने के कारण कई जगह से लीकेज हो चुकी है और दूषित पानी सप्लाई के दौरान घरों में पहुंच रहा है। वार्ड निवासी सुनीता, सुमित्रा, सावित्री, सरोज, भगवंती, रीना, संतरा, सुदेश, दिनेश, संजय, सोमनाथ, प्रवेश, सागर, किशोर, फूलचंद और सुभाष आदि ने बताया कि उनके वार्ड में दूषित आपूर्ति के साथ लो-प्रेशर की समस्या भी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- टाइमटेबल भी नहीं है फिक्स
लोगों ने बताया कि वो विभाग के अधिकारियों व प्रशासन से स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं की दिया जा रहा। कॉलोनी की महिलाओं ने कहा कि घरों में दूषित पेयजल आपूर्ति से दुर्गंध फैल जाती है। वार्ड में पेयजल आपूर्ति का कोई टाइमटेबल भी निर्धारित नहीं है।
लोग बोले : पानी खरीदकर प्यास बुझाने को विवश
- वार्ड के लोग पेयजल संकट का दंश झेल रहे हैं। सप्लाई के दौरान या तो पानी का प्रेशर लो रहता है या फिर दूषित पानी नल से गिरता है। प्यास बुझाने के लिए लोग टैंकर खरीदने को विवश हैं।
- कृष्ण कुमार, वार्डवासी।
- कम प्रेशर होने से हमारे घरों तक पेयजल सप्लाई नहीं आती है। पेयजल लाइन डालकर कनेक्शन तो विभाग ने दे दिए, लेकिन पानी अब तक घरों में नहीं पहुंचा है। दूर-दराज क्षेत्र से पीने का पानी लाना पड़ता है।
- रजत, वार्डवासी।
- 400 रुपये में पानी के टैंकर खरीदकर काम चलाना पड़ रहा है। दूषित पेयजल आपूर्ति होने से लोगों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। विभाग को जल्द समस्या का समाधान करना चाहिए।

- सरबती, वार्डवासी।
- पेयजल लाइन पुरानी होने के कारण ये कई जगह से लीकेज हो चुकी है और दूषित पानी सप्लाई के दौरान घरों में पहुंच रहा है। दूषित पानी से लोगों में बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है।
- कमलेश, वार्डवासी।
वर्जन
वार्ड 12 से दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायत मिली है। बुधवार को कर्मचारी भेजकर पेयजल लाइन का निरीक्षण करवाकर लीकेज को दुरुस्त करवा दिया जाएगा ।
संजीव त्यागी, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed