फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Contact the officer for consolidation of Beed Samsapur

Charkhi Dadri News: बीड़ समसपुर की चकबंदी के लिए अधिकारी से करें संपर्क

Thu, 20 Feb 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 20 Feb 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Contact the officer for consolidation of Beed Samsapur
चरखी दादरी। बीड़ समसपुर गांव की जमीन से संबंधित चकबंदी के लिए सहायक चकबंदी अधिकारी के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। जिला राजस्व एवं चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक जिले का बीड़ समसपुर गांव मौजा बे चिराग (सीमाहीन) है जोकि चकबंदी के अधीन है। इस गांव के रकबे में ढाणी फौगाट, दादरी, समसपुर और अन्य गांव के मालिक हैं। इसलिए इस गांव के लिए मौसावती समिति का गठन नहीं किया जा सकता। इस कारण से यहां चकबंदी का कार्य पूर्ण रूप से नहीं हो सकता। ऐसे में बीड़ समसपुर से संबंधित चकबंदी के कार्य के लिए इच्छुक किसान सहायक चकबंदी अधिकारी के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


प्लाॅट आवंटन में अनियमितताएं बरतने का आरोप

चरखी दादरी। गांव छपार में गरीब व्यक्तियों को 100 वर्ग गज के प्लाॅट आवंटन में अनियमितताएं बरतने का आरोप लगा है। गांव निवासी रामेहर ने मुख्यमंत्री, लोकायुक्त, एसपी समेत कई उच्चाधिकारियों को इस बारे में शिकायत की है। इसमें रामेहर ने बताया कि इन प्लाॅट की ऑनलाइन फर्द के आधार पर पता चला कि सरकार की योजना के 118 प्लाॅट आवंटित किए गए हैं। यह प्लॉट कई अपात्र लोगों को भी मिले हैं। उन्होंने बताया कि नियमानुसार प्लाॅट के लाभार्थी का पक्का मकान नहीं होना चाहिए जबकि कई प्लाॅट के लाभार्थी व्यक्तियों के पास दो-तीन मंजिल के पक्के मकान, प्लाॅट और गाड़ियां हैं। राममेहर ने उच्चाधिकारियों से आरोप की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed