{"_id":"6664bb1e302aae6ce20794f6","slug":"construction-of-streets-will-be-completed-by-the-end-of-july-80-thousand-population-will-get-relief-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-118710-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जुलाई के अंत तक पूरे होगा गलियों का निर्माण, 80 हजार की आबादी को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जुलाई के अंत तक पूरे होगा गलियों का निर्माण, 80 हजार की आबादी को मिलेगी राहत
Sun, 09 Jun 2024 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 09 Jun 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
वार्ड 20 में चल रहा गली निर्माण का कार्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। आचार संहिता हटने के बाद अब शहरी विकास कार्य तेजी पकड़ेंगे। नगर परिषद की ओर से 6 करोड़ के 34 विकास कार्य शहर में करवाए जाने प्रस्तावित हैं। ज्यादातर परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है। अधिकतर वार्डाें में चल रहे गलियों का निर्माण कार्य जुलाई के अंत तक पूरे हो जाएगा, जबकि बड़ी परियोजनाओं पर काम दिसंबर तक पूरा होगा। इन विकास कार्याें का लाभ शहर के 80 हजार लोगों को मिलेगा।
शहरी विकास कार्याें की रूपरेखा मार्च के शुरुआत में ही तैयार कर ली गई थी। कुछ विकास कार्याें के आचार संहिता लागू होने से पहले टेंडर समेत कार्यादेश प्रक्रिया सिरे चढ़ गई थी, जबकि कुछ की टेंडर प्रक्रिया सिरे नहीं चढ़ पाई थी। जिनकी टेंडर व कार्यादेश प्रक्रिया सिरे चढ़ी, उन पर एजेंसी ने चुनाव से पहले ही काम शुरू करवा दिया था। इसके बाद बाकी बची परियोजनाओं के टेंडर आमंत्रित करने के लिए नगर परिषद अधिकारियों को आचार संहिता हटने का इंतजार था।
अब आचार संहिता हटने के बाद यातायात लाइटें लगवाने समेत बस क्यू शेल्टर निर्माण की टेंडर प्रक्रिया सिरे चढ़ाने के साथ अधिकारी कार्यादेश जारी कर चुके हैं और जल्द ही 1.20 करोड़ की इन दोनों परियोजनाओं पर काम शुरू हो जाएगा। छह करोड़ के बजट में से ज्यादातर गली निर्माण पर खर्च होंगे और तकरीबन प्रत्येक वार्ड में गली निर्माण कार्य करवाया जाएगा।
विज्ञापन
इन वार्डाें में होगा गलियों का निर्माण
जेई सौहार्द शर्मा ने बताया कि वार्ड 4,5,6,7,15,16,17,18,19, 20 व 21 की गलियों के निर्माण करवाने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। इन वार्डों में 10 से अधिक जर्जर या कच्ची पड़ी गलियों का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। इसके साथ ही जेई मनदीप सिंह को वार्ड 1,2,3,8,9,10,11,12,13 व 14 में गलियों का निर्माण करवाने की जिम्मेदारी दी गई है।
वार्डाें में ये है काम की स्थिति
वार्ड 2 में 6 गलियों का निर्माण करवाना है और दो गलियों का निर्माण कार्य पूरा करवा दिया गया है। वार्ड 3 में एक गली बनकर तैयार हो गई है और दो गलियों के अभी टेंडर लगने बाकी हैं। वार्ड 4 में 6 गलियों का निर्माण होना है और एक गली का निर्माण पूरा हो चुका है। इसके अलावा शहर में 20 से अधिक गलियों का कार्य तेज धूप व गर्मी के चलते काफी धीमी गति से चल रहा है।
पार्षद बोले- मानसून से पहले पूरा करवाएं गलियों का निर्माण कार्य
पार्षद जयसिंह लांबा, मुनेश दहिया, बबीता सांगवान, मनोज वर्मा, नवीन प्रजापति व सुधीर स्वामी आदि का कहना है कि शहर में विकास कार्य काफी देरी से शुरू करवाए गए हैं। अब मानसून सीजन आ जाएगा और इसके चलते काम रोकना पड़ेगा। अधिकारियों को चाहिए कि मानसून से पहले विकास कार्यों को पूरा करवाएं।
शहरी विकास को अब गति दी जाएगी। वार्डाें में कुछ कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि कुछ शुरू हैं। जल्द ही बाकी बचे कार्याें की टेंडर प्रक्रिया सिरे चढ़ाई जाएगी। - सुमित नांदल, एक्सईएन, नगर परिषद