फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Construction of mini secretariat of Badhra is going on fast, will be completed in four months

Charkhi Dadri News: तेजी से चल रहा बाढड़ा के लघु सचिवालय का निर्माण, चार माह में होगा पूरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Construction of mini secretariat of Badhra is going on fast, will be completed in four months
ढिगावा मंडी रोड पर निर्माणाधीन तीन मंजिला लघु सचिवालय भवन। संवाद
52 गांवों के लोगों को एक ही छत के नीचे मिलेगी विभिन्न सरकारी विभागों के कार्यालयों की सुविधा
विज्ञापन

फोटो 26
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। उपमंडल मुख्यालय पर लघु सचिवालय निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस समय तीसरी मंजिल पर काम जारी है। अगले चार माह में लघु सचिवालय का कार्य पूरा होने की उम्मीद है। तीन मंजिला भवन के निर्माण पर 29 करोड़ 46 लाख लागत आएगी। उसके बाद 52 गांवों के लोगों को विभिन्न सरकारी विभागों के कार्यालयों की सुविधा एक ही छत के नीचे मिल जाएगी।

बता दें कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2016 में बाढड़ा तहसील को अपग्रेड करते हुए उपमंडल का दर्जा दिया था। भूमि की कमी के कारण लघु सचिवालय भवन का निर्माण कार्य काफी देरी से शुरू हो पाया। उपमंडल में इस समय रोजगार कार्यालय, डीएसपी कार्यालय, सीडीपीओ, कानूनगो व पटवार भवन, कृषि विभाग कार्यालय किराये के भवनों में चल रहे हैं, जिससे आमजन को परेशानी होती है।
विज्ञापन

तीन मंजिला भवन के भूतल पर एसडीएम कार्यालय, उपमंडल कोर्ट, राजस्व विभाग, परिवहन विभाग की शाखाओं के कार्यालय स्थापित होंगे। वहीं, प्रथम तल पर पुलिस विभाग व रिकार्ड रूम, रोजगार कार्यालय, डीएसपी कार्यालय, सीडीपीओ, कानूनगो व पटवार भवन, कृषि विभाग के कार्यालय बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यालय ढूंढने में नहीं लगेगा समय
इस समय सरकारी विभागों के दफ्तर ढूंढना उपमंडल के विभिन्न गांवों के लोगों के लिए आसान काम नहीं है। इतना ही एक से दूसरे विभाग के चक्कर लगाने में भी लोगों का काफी समय व्यर्थ हो जाता है। वहीं, एक भवन के नीचे सभी विभागों की सुविधा मिलने के बाद लोगों के समय की बचत होगी जबकि उन्हें परेशानियों से दो-चार नहीं होना पड़ेगा।


वर्जन:
बाढड़ा उपमंडल मुख्यालय के पास स्वयं का भवन न होने से आमजन को अनेक समस्याओं से जूझना पड़ रहा था। प्रदेश सरकार ने कस्बे में आधुनिक भवन निर्माण का भरोसा दिया था। भूमि चयन में देरी होने निर्माण नहीं हो सका। अब निर्माण पर तेजी से काम चल रहा है। - सुरेश दलाल, एसडीएम, बाढड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed