फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Construction of garbage shed continues in 145 villages, 22 villages still untouched

Charkhi Dadri News: 145 गांवों में कचरा शेड का निर्माण जारी, 22 गांवों अभी भी अछूते

Thu, 27 Jun 2024 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 27 Jun 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Construction of garbage shed continues in 145 villages, 22 villages still untouched
गांव में बनी कचरा शेड। संवाद
जगवीर शर्मा
विज्ञापन

चरखी दादरी। स्वच्छता मिशन के तहत 167 में से 145 गांवों में कचरा शेड निर्माण कार्य जारी है। 22 गांव अभी इससे अछूते हैं। इन गांवों में से अगर किसी पंचायत के पास शेड निर्माण के लिए जगह नहीं मिली तो एजेंसी कचरा का दूसरे गांव के टीन शेड तक पहुंचाकर निस्तारण करेगी।
स्वच्छता अभियान के तहत प्रशासन गांवोंं में कचरा शेड का निर्माण करवा रहा है। कचरे का डोर-टू-डोर उठान के बाद में गांवों में बनी कचरा शेड तक पहुंचाया जाता है। कचरा शेड से कूड़े को अलग-अलग किया जाता है। शेड में अलग-अलग हिस्से बना रखे हैं ताकि सूखा, गीला व प्लास्टिक को अलग से रखा जा सके। ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन का काम फिलहाल धीमा ही चल रहा है और नियमित रूप से उठान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


प्रशासन ने 145 गांवों में टीन शेड निर्माण कार्य शुरू करवाया गया था और कुछ गांवों में शेड का निर्माण हो चुका है। कई गांव ऐसे हैं जिनमें फिलहाल ये कार्य चल रहा है। जिन गांवों में जमीन की समस्या है उनके लिए तीन से पांच किलोमीटर दूरी पर साथ लगते टीन शेड में कचरा रखने की व्यवस्था की जा रही है। पहले चुनाव आचार संहिता की वजह से काम रुका था, लेकिन अब विभाग ने तेज गति से काम शुरू कर दिया है। कचरा उठान के लिए व्यापक स्तर पर प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सफाई कर्मचारियों की भी बनी कमी
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता मिशन गति नहीं पकड़ पा रहा है। सफाई कर्मचारियों की भी कमी बनी हुई है। उठान का कार्य भी नियमित रूप से नहीं हो पा रहा है। लोगों की सफाई कर्मचारियों से जुड़ी शिकायतें बनी रहती हैं। विभाग को कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने पर भी ध्यान देना चाहिए।



- सड़क निर्माण में प्रयोग होता है कचरा
बता दें कि स्वच्छता मिशन की ओर से हायर की गई एजेंसी कचरे का पृथक्करण कर अलग-अलग श्रेणी का कचरा छांटती है। इतना ही नहीं इस कचरे को पीडब्ल्यूडी को बेचा जाता है और विभाग कचरे का इस्तेमाल सड़क निर्माण कार्य में करता है। फिलहाल गांवों से एजेंसी की मार्फत कचरा उठान करवाने की टेंडर प्रक्रिया जारी है, जो जल्द पूरी हो जाएगी।





जिस ग्राम पंचायत के पास अपनी जमीन नहीं है, उस गांव का कचरा तीन से पांच किलोमीटर दूर किसी दूसरे गांव में बनी कचरा शेड तक पहुंचाया जाएगा। स्वच्छता मिशन कार्य को अब और गति दी जाएगी।

- रामनिवास, एपीओ, स्वच्छता मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed