{"_id":"655ce49280ca23699f057254","slug":"construction-of-closed-street-started-garbage-lying-there-for-a-year-was-also-picked-up-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-9629-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बंद पड़ा गली का निर्माण शुरू, सालभर से पड़ा कचरा भी उठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बंद पड़ा गली का निर्माण शुरू, सालभर से पड़ा कचरा भी उठा
विज्ञापन
बंजारा बस्ती में जलभराव की समस्या को लेकर डाली गई मिट्टी दिखाते स्थानीय लोग।
चरखी दादरी। उपायुक्त मनदीप कौर के एक घंटे के निरीक्षण ने दो क्षेत्रों के लोगों को सालभर से बनी दो सामूहिक समस्याओं से राहत दिला दी है। उपायुक्त के दौरा करने के बाद बंजारा बस्ती में जहां बंद पड़ा गली का निर्माण शुरू हो गया तो वहीं झरना घाट पर लंबे समय से पड़े मलबानुमा कचरे का उठान हो गया। उपायुक्त के निरीक्षण के बाद नगर परिषद की ओर से तत्काल की कार्रवाई लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी है।
बता दें कि उपायुक्त मनदीप कौर निरीक्षण करने के लिए शनिवार को श्यामसर तालाब क्षेत्र पहुंची थीं। स्थानीय लोगों ने उन्हें झरना घाट पर लंबे समय से पड़ा मलबानुमा कचरा दिखाया था। लोगों ने बताया था कि ये सामूहिक समस्या है और इसका समाधान बेहद जरूरी है। वहीं, बंजारा बस्ती में रहने वाले लोगों ने उनसे मिलकर गली के बंद पड़े निर्माण को शुरू करवाने का अनुरोध किया था। लोगों ने बताया था कि काफी समय से गली निर्माण के लिए सामग्री तो डाली दी गई लेकिन इसका निर्माण नहीं किया गया। ऐसे में गली में हर समय जलभराव की स्थिति बनी रहती थी।
लोगों की समस्या पर संज्ञान लेकर उपायुक्त स्वयं प्रभावित गली में जायजा लेने पहुंची और नगर परिषद के संबंधित अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए। उपायुक्त के निर्देशों पर गली का निर्माण शुरू हो गया और वहां सतह को समतल किया जा चुका है, जिससे जलभराव खत्म हो गया है। इस गली का निर्माण भी जल्द ही पूरा हो जाएगा। स्थानीय लोगों ने इस मामले पर उपायुक्त द्वारा तुरंत संज्ञान लेने पर उनका आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
- लोग बोले : ऐसे एक्शन ले अधिकारी तो कटे समस्याओं की बीमारी
बंजारा काॅलोनी में रहने वाले नवीन, देवराज, रविंद्र पुजारी, श्यामलाल, प्रदीप, सुनीता देवी, निर्मला, लाली, भतेरी, संजना, कृष्ण व मैना आदि का कहना है कि काॅलोनी में रहने वाले सभी लोग पिछले काफी समय से परेशानी का सामना कर रहे थे। आने-जाने के लिए रास्ता भी नहीं बचा था। पूरे रास्ते में गंदा पानी भरा हुआ था। शनिवार को जब उन्हें पता चला कि उपायुक्त मनदीप कौर श्यामसर तालाब को देखने आईं है तो सभी ने मिलकर उनसे समस्या के समाधान का अनुरोध किया। उपायुक्त ने अपने काम के मुताबिक ही उनकी बहुत बड़ी समस्या का समाधान करवा करवा दिया है।
- जिस जगह पड़ी थी गंदगी वो अब चमक रहा
उपायुक्त के आदेशों पर अब नगर परिषद ने झरना घाट क्षेत्र में लंबे समय से पड़ा मलबानुमा कचरा उठवा दिया है और इससे स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली है और। पार्षद कुलदीप सैनी, कुलवंत फौगाट, बजरंग सैनी व अमन मित्तल आदि ने एकमत से उपायुक्त की कार्यशैली को सराहा है। उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले तक जहां कचरा पड़ा था वो जगह अब साफ है।