फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Consignment did not reach, fertilizer crisis continues in the district

Charkhi Dadri News: नहीं पहुंची खेप, जिले में खाद संकट बरकरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Consignment did not reach, fertilizer crisis continues in the district
चरखी दादरी। शहर स्थित खाद केंद्रों पर बुधवार को खेप न पहुंचने के चलते यूरिया वितरण नहीं हो सका। किसान दिनभर कार्यालय के चक्कर काटते रहे और अधिकारी व कर्मचारी खाद न होने का तर्क देकर उन्हें वापस भेजते रहे। हालांकि जरूरत को देखते हुए विभाग ने 11 हजार बैग की डिमांड भेज रखी है लेकिन पीछे से खाद की आपूर्ति नहीं की जा रही। ऐसे में किसानों के लिए गेहूं की बिजाई करना मुश्किल कार्य बना हुआ है।
विज्ञापन

गेहूं की अगेती बिजाई 25 नवंबर तक की जा सकती है उसके बाद किसान पछेती किस्मों की बिजाई करेंगे। किसान राम सिंह, सोमबीर, चांद सिंह व नंबरदार चंद्र सिंह ने बताया कि इस बार तो खाद के संकट ने किसानों को परेशानी में डाल दिया है। न तो डीएपी मिल रहा है और न ही यूरिया की आपूर्ति हो रही है। किसानों की सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि बुधवार को शहर में खाद से भरा एक भी ट्रक नहीं पहुंचा। वे दिनभर जमींदारा सोसायटी व इफको केंद्रों का चक्कर लगाते रहे।
विज्ञापन

इन किसानों ने बताया कि सरकार को सरकारी के साथ प्राइवेट दुकानों पर भी खाद की सप्लाई करनी चाहिए ताकि किसानों की भीड़ न होने पाए और सबको जरूरत के अनुसार खाद मिल सके। यूरिया खाद की सरसों में छिड़काव के लिए जरूरत है। इस संबंध में सोसायटी के मैनेजर संदीप देशवाल का कहना है कि 11 हजार बैग की डिमांड भेज रखी है। जैसे ही खाद पहुंचती है कर्मचारी उसी समय इसका वितरण शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed