फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Congress entangled the country in problems, Modi solved the problems.

कांग्रेस ने देश को समस्याओं में उलझाया, मोदी ने समस्याओं का समाधान किया : नायब सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Congress entangled the country in problems, Modi solved the problems.
नागरिक अभिनंदन समारोह में पगड़ी पहनाकर प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत करते हुए।
चरखी दादरी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने अपने नागरिक अभिनंदन समारोह में मोदी और मनोहर सरकार के विकास कार्यों की जमकर तारीफ की। वहीं उन्होंने कांग्रेस के शासनकाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को समस्याओं में उलझाकर रखा तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की समस्याओं का स्थायी समाधान किया। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में अभूतपूर्व बदलाव आया है और विश्व पटल पर भारत की छवि भी सशक्त हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोदी-मनोहर की डबल इंजन सरकार का कमाल है कि देश और प्रदेश के गरीब समर्थ हो रहे हैं और उनके चेहरे आत्मविश्वास से खिल रहे हैं। इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी के शहर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने रोड शो भी निकाला। दो घंटों तक चले रोड शो में जगह-जगह सामाजिक, धार्मिक व व्यापारिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रदेश में सड़कों का जाल मोदी-मनोहर सरकार का कमाल
नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा में जो सड़कों का जाल बिछा है यह कमाल मोदी-मनोहर सरकार ने 9 साल में करके दिखाया है। 2014 से पहले एक जिले से दूसरे में जाने में घंटों लग जाते थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में कब दूसरा जिला आ गया पता ही नहीं चलता। उन्होंने कहा कि बुनियादी सुविधाएं देकर डबल इंजन सरकार ने नागरिकों का जीवन सरल बनाने का काम किया है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि 2014 से पहले गरीब व्यक्ति पैसों के अभाव में इलाज नहीं करा पाता था।, लेकिन अब आयुष्मान और चिरायु कार्ड योजना देकर गरीबों को इलाज की चिंता से मुक्ति दिलाई है। हर घर नल से जल, रसोई गैस कनेक्शन देकर महिलाओं के जीवन को सरल बनाने का काम मोदी और मनोहर सरकार ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस झूठ बोलकर गरीबों से लिया वोट
कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए नायब सैनी ने कहा कि पहले गरीबों से झूठ बोलकर वोट लिया और 55 वर्षों तक शासन किया। गरीब व्यक्ति कांग्रेस को वोट देकर सरकार को ढूंढते रहते थे और सरकार कहीं दिखाई नहीं देती थी। मगर 2014 के बाद मोदी सरकार बनने पर अब सरकार गरीबों को गांव-गांव में तलाश कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ देते हुए समाज की मुख्यधारा से जोड़ रही है। कांग्रेस की दुकान खाली हो चुकी है, इसलिए अब उनके नेता वोट लेने के लिए झूठी गारंटी दे रहे हैं। देश और प्रदेश के लोग कांग्रेस के क्रिया कलापों को भूले नहीं हैं। प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे कांग्रेस की झूठ और फरेब का जनता के बीच जाकर भंडा फोड़े। और लोगों को बताएं कि मोदी और मनोहर सरकार ने जितने काम किए हैं उतने काम कांग्रेस 55 सालों तक नहीं कर पाई। नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र में मोदी और प्रदेश में मनोहर लाल के नेतृत्व में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने के कार्य में जुट जाएं।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र परमार, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र मांढी, जिला प्रभारी कमल यादव, बबीता फौगाट, विधायक सोमवीर सांगवान, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा, बाबू भाई, पूर्व प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा, डॉ. बलवान सांगवान, संजीव मांडिया, जिला परिषद चेयरमैन मनदीप श्योराण, जिला महामंत्री राजेश शर्मा, जिला मीडिया प्रमुख सतीश जांगड़ा, मंडल अध्यक्ष नितेश हरण, नगर परिषद अध्यक्ष बक्शीराम सैनी आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed