{"_id":"67704ff53a479ac70f0daec4","slug":"condolence-on-the-demise-of-dr-manmohan-singh-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-128927-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक
Sun, 29 Dec 2024 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 29 Dec 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
बाढड़ा। पूर्व प्रधानमंत्री व अंतरराष्ट्रीय अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक सोमवीर सिंह ने कहा कि पूर्व पीएम डाॅ. मनमोहन सिंह ने देश को ही नहीं बल्कि विश्व को नई दिशा देने का काम किया था। एक शिक्षक से वित्त विभाग में अर्थशास्त्र सलाहकार के पद पर काम करने के अलावा गवर्नर व फिर पीएम के पद पर रहते हुए सदैव भारत की आर्थिक तौर पर ग्रामीण जड़ों को मजबूत करने का काम किया। उनके शासन में शुरू की गईं योजनाओं का देश को विकसित बनाने में बड़ा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने पूर्व पीएम को नमन करते हुए कहा कि उनकी ईमानदार व गुणवतायुक्त कार्यशैली युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत का काम करेगी। इस तरह के बिरले ही लोकप्रिय महापुरुष पैदा होते हैं, जिन्होंने अपनी बुद्धि के बलबूते राष्ट्र को आगे बढ़ाने का काम किया। उनके अलावा पूर्व विधायक सुखविंद्र मांढी, पूर्व विधायक कर्नल रघबीर सिंह छिल्लर, श्योराण खाप पच्चीस अध्यक्ष बिजेंद्र बेरला, जिला परिषद चेयरमैन मनदीप डालावास, जगदीप सांगवान, सुधीर चांदवास आदि ने भी पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन