{"_id":"6a57bc553707d61f3f0cf113","slug":"conditions-of-the-dhani-phogat-approach-road-will-improve-266-crore-rupees-will-be-spent-on-the-roads-reconstruction-charkhi-dadri-news-c-126-cdr1010-157746-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: ढाणी फोगाट अप्रोच रोड के सुधरेगी हालात, सड़क पुनर्निर्माण के लिए खर्च होंगे 2.66 करोड़ की राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: ढाणी फोगाट अप्रोच रोड के सुधरेगी हालात, सड़क पुनर्निर्माण के लिए खर्च होंगे 2.66 करोड़ की राशि
Wed, 15 Jul 2026 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 15 Jul 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
गांव ढाणी फोगाट जाने वाली अप्रोच सड़क।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर से सटे गांव ढाणी फोगाट को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली अप्रोच सड़क के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को सड़क निर्माण की प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। सरकार ने इस परियोजना के लिए 2.66 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। इससे लंबे समय से जर्जर सड़क की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों और वाहन चालकों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।
जानकारी के अनुसार ढाणी फोगाट अप्रोच सड़क की लंबाई करीब 3.2 किलोमीटर है। कई वर्षों से सड़क की हालत बेहद खराब बनी हुई है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण ग्रामीणों को शहर आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है वहीं दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। बरसात के दिनों में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है।
लोक निर्माण विभाग के अनुसार, सड़क का पुनर्निर्माण आधुनिक मानकों के अनुरूप किया जाएगा जिससे आवागमन सुरक्षित और सुगम होगा। सड़क बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी और यात्रा का समय भी कम होगा।
विज्ञापन
मानसून के बाद होंगे टेंडर
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद अब टेंडर प्रक्रिया मानसून सीजन समाप्त होने के बाद शुरू की जाएगी। बारिश के दौरान सड़क निर्माण तकनीकी रूप से उपयुक्त नहीं होने के कारण फिलहाल निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाएगा। मौसम सामान्य होते ही निविदाएं जारी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
वर्सन:
गांव ढाणी फोगाट अप्रोच रोड के पुनर्निर्माण संबंधी बजट को मंजूरी मिल गई है। मानसून सीजन के बाद सड़क निर्माण के लिए कार्यादेश जारी कर दिए जाएंगे।- - गुरचरणसिंह, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग।