फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Condition of 36 roads will improve with Rs 45 crore, construction work of 10 completed

Charkhi Dadri News: 45 करोड़ से सुधरेगी 36 सड़कों की दशा, 10 का निर्माण कार्य पूरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Condition of 36 roads will improve with Rs 45 crore, construction work of 10 completed
हाल ही में बनकर तैयार हुआ रावलधी-दिल्ली बाईपास रोड।
चरखी दादरी। जिला में नवंबर माह के अंत तक 36 सड़कें चकाचक एवं नए लुक में नजर आएंगी। विभाग ने 40 करोड़ से अधिक के सड़क निर्माण प्रोजेक्ट पर तेजी से काम शुरू कर रखा है। खास बात ये है कि 10 सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और इन पर करीब 11.05 करोड़ रुपये लागत आई है। वहीं, करीब 35 करोड़ के बजट से बनने वाली 26 सड़कों का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। ये सड़कें बनने से करीब 70 हजार वाहन चालकों को फायदा होगा।
विज्ञापन

बता दें कि मानसून सीजन की वजह से सड़क निर्माण कार्य रुका था। मानसून की विदाई होते ही पीडब्ल्यूडी ने काम फिर से शुरू करवा दिया। गत एक माह की बात करें तो 10 सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है और इनमें मुख्यमार्ग समेत अप्रोच सड़कें भी शामिल हैं। वहीं, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना है कि जिले के लोगों को नवंबर के बाद सड़कों पर बने गड्ढों के चलते परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

दरअसल, लंबे समय से शहर व गांवों में सड़कों पर मरम्मत कार्य नहीं हो पा रहा था। खासकर शहर में अंदरूनी सड़कों की स्थिति ज्यादा खराब बनी हुई है। तिकोना पार्क सड़क मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। यह मार्ग कॉलेज रोड का मेन बाजार से जुड़ाव करता है। इसी प्रकार शहर का करीब चार किलोमीटर लंबा एकमात्र फोरलेन भी परशुराम चौक के समीप जवाब दे चुका है। इनके अलावा गांव जयश्री व झिंझर समेत उमरवास सड़क का भी निर्माण होना है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बीच में किसी प्रकार का कोई व्यवधान नहीं आया तो नवंबर अंत तक इन सड़कों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। ऐसे आने वाले सर्दी सीजन में कोहरे में वाहन चालकों को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- इन सड़कों का पूरा हुआ निर्माण कार्य
कपूरी अप्रोच रोड का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और इस पर 55 लाख रुपये लागत आई है। इसी प्रकार जीतपुरा से भारीवास रोड का निर्माण कार्य हो चुका है और इस पर 67 लाख रुपये लागत आई है। निमड़ी में शिव मंदिर रोड का निर्माण पूरा हो चुका है और इस पर 36.60 लाख लागत आई है। इसी प्रकार पैंतावास कलां रोड के निर्माण कार्य पर 90 लाख रुपये लागत आई है। सांकरोड सड़क निर्माण पर 1.32 करोड़, जयश्री रोड पर 67 लाख, मिर्च रोड पर 1.17 करोड़, बौंदकलां-मालपोष रोड निर्माण पर 16.88 लाख, हिंडोल अप्रोच रोड पर 2.86 करोड़ रुपये लागत आई है। इसके अलावा मुरथल-सोनीपत-झज्जर- छुछकवास- दादरी रोड पर 5.22 करोड़ की लागत आई है।


- इन सड़कों का चल रहा निर्माण कार्य ओर इतनी आएगी लागत
. मिर्च-सौंप कासनी रोड निर्माण पर 67.49 लाख रुपये खर्च होंगे।
. झिंझर-जयश्री रोड के पुनर्निर्माण पर 2.86 करोड़ रुपये लागत आएगी।
. उन-सिवाना-कटेसरा रोड के निर्माण कार्य पर 1.51 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
. कितलाना-छपार रोड के पुनर्निर्माण कार्य पर 4.16 करोड़ लागत आएगी।
. एनएच 148 बी के पुनर्निर्माण कार्य पर विभाग 5.22 करोड़ रुपये खर्च करेगा।
. खरक-मालपोष सड़क निर्माण कार्य पर 2.02 करोड़ रुपये लागत आएगी।
(नोट: इनके अलावा 15 और सड़कों का इस समय निर्माण कार्य जारी है।)


वर्जन:
सड़क निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। करीब दस सड़कों का निर्माण करवाया जा चुका है जबकि 26 का कार्य प्रगति पर है। कोई अड़चन नहीं आई तो नवंबर के अंत तक सभी सड़कें चकाचक नजर आएंगी।
कृष्ण कुमार, एक्सईएन, पीडल्यूडी



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed