{"_id":"6add028fbd155a5a80028b97","slug":"committee-to-conduct-physical-inspection-of-pearl-millet-bajra-stored-in-mandis-and-warehouses-deputy-commissioner-constitutes-the-committee-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-162122-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मंडी और गोदामों में पड़े बाजरे की भौतिक जांच करेगी कमेटी, उपायुक्त ने किया गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मंडी और गोदामों में पड़े बाजरे की भौतिक जांच करेगी कमेटी, उपायुक्त ने किया गठन
Sun, 25 Oct 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। मंडियों और गोदामों में पड़े बाजरे की भौतिक जांच के लिए उपायुक्त मंदीप कौर ने कमेटी का गठन किया है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा के निर्देश पर गठित यह कमेटी मंडियों और गोदामों में रखे बाजरे की जांच कर वास्तविक स्थिति का पता लगाएगी। कमेटी में जिला विपणन प्रवर्तन अधिकारी, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक तथा मार्केट कमेटी के सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी को शामिल किया गया है। जांच पूरी होने के बाद कमेटी अपनी रिपोर्ट उपमंडल अधिकारी, चरखी दादरी को सौंपेगी।
4.56 लाख क्विंटल बाजरे की खरीद, 1.55 लाख क्विंटल का उठान बाकी
तीनों मंडियों में अब तक कुल 4,56,505 क्विंटल बाजरे की खरीद हो चुकी है। इसमें 4,56,435 क्विंटल निजी खरीद और 70 क्विंटल सरकारी खरीद शामिल है। खरीदे गए बाजरे में से 3,01,465 क्विंटल का उठान किया जा चुका है, जबकि 1,55,040 क्विंटल बाजरा अभी मंडियों में पड़ा है। कुल खरीद के मुकाबले उठान 66.04 प्रतिशत रहा। ऐसे में मंडियों में शेष बाजरे का उठान करना भी व्यवस्था के लिए अहम है।
एक दिन में पहुंचे 36,790 क्विंटल बाजरा
शनिवार को तीनों मंडियों में 1,313 गेट पास जारी किए गए, जिनके माध्यम से 36,790 क्विंटल बाजरे की आवक हुई। दादरी मंडी में 652 गेट पास से 16,007 क्विंटल, बाढड़ा में 277 गेट पास से 7,609 क्विंटल और झोझू कलां में 384 गेट पास से 13,174 क्विंटल बाजरा पहुंचा।
विज्ञापन
वर्जन
मंडी में शांतिपूर्ण तरीके से किसानों से खरीद की जा रही है। किसान बिना किसी परेशानी की फसल बेच रहे हैं।
-चतुर्भुज, मंडी सुपरवाइजर नई अनाज मंडी दादरी