फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Commemoration will begin from 26th on the 75th anniversary of Constitution Day

Charkhi Dadri News: संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर 26 से शुरू होगा स्मरणोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Commemoration will begin from 26th on the 75th anniversary of Constitution Day
चरखी दादरी। संविधान अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान अभियान टैगलाइन से सालभर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। स्मरणोत्सव 26 नवंबर से शुरू होगा। यह जानकारी उपायुक्त मुनीश शर्मा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संविधान को अपनाने के 75 साल पूरे होने के महत्व को चिह्नित करने के लिए सरकार ने निर्णय लिया है कि पूरे साल भर विभिन्न प्रकार की गतिविधियां चलाई जाएंगी। स्मरणोत्सव कार्यक्रमों का उद्देश्य भारत के संविधान में निहित मूल मूल्यों को दोहराना और नागरिकों को लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी सही भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि स्मरणोत्सव गतिविधियां चार स्तंभों पर केंद्रित होंगी। इनमें संविधान की प्रस्तावना व अपने संविधान को जानें, संविधान का निर्माण व संविधान की महिमा का जश्न मनाना शामिल है। ऑनलाइन भागीदारी की सुविधा के लिए अभियान से जुड़ी कई वेबसाइट बनाई गई हैं। https://constitution75.com/ वेबसाइट पर सामूहिक प्रस्तावना वाचन, संविधान पर फिल्म की स्क्रीनिंग, संविधान की कला पर प्रदर्शनी और अन्य गतिविधियों की तस्वीरें और वीडियो अपलोड किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 26 नवंबर 1949 को भारत की संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया, जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। इसके बाद भारत के इतिहास में एक नए युग की शुरुआत हुई। यह दिन बहुत महत्वपूर्ण है।


नागरिकों और विद्यार्थियों को किया जाएगा प्रेरित
इसके अलावा https://mybharat.gov.in/ पर संविधान से संबंधित विभिन्न स्वयंसेवी गतिविधियों, मौलिक कर्तव्यों के पालन और अन्य प्रकार की गतिविधियां अपलोड होंगी। इसी तरह नागरिकों, स्कूली बच्चों, कॉलेज के छात्रों और युवाओं को भारत के संविधान से संबंधित विषयों पर निबंध, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर प्रतियोगिता आदि जैसी विभिन्न डिजिटल आउटरीच गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।


26 नवंबर को जनता कॉलेज में होगा कार्यक्रम

मुनीश शर्मा ने बताया कि 26 नवंबर को जनता कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें स्लोगन राइटिंग आदि प्रतियोगिता भी होंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतों, अमृत सरोवर स्थलों पर सामूहिक रूप से प्रस्तावना का वाचन किया जाएगा और वेबसाइट पर तस्वीरें अपलोड की जाएंगी। प्रस्तावना के वाचन की तस्वीरें अपलोड करने पर, वेबसाइट के माध्यम से एक प्रमाण पत्र तैयार किया जाएगा और इसे जनता सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर सकती है।

इन अधिकारियों को सौंपी गई कमान
कार्यक्रम के लिए अतिरिक्त उपयुक्त विश्वजीत चौधरी को ओवरऑल इंचार्ज और जिला परिषद के सीईओ प्रदीप कौशिक को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपायुक्त ने बताया कि 14 अप्रैल 2025 से 28 अप्रैल 2025 तक 15 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed